{"_id":"6a00d39fb843a4b132066e94","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18792-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गाड़ी बैक करने के बावजूद आर्केटेक्ट कंपनी कर्मी को पीटा, रुपये व चेन लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गाड़ी बैक करने के बावजूद आर्केटेक्ट कंपनी कर्मी को पीटा, रुपये व चेन लूटने का आरोप
विज्ञापन
इंदिरापुरम। ज्ञानखंड 2 स्थित राघवा आर्केटेक्ट कंपनी के कर्मचारी ललित मोहन राघव से कार सवार दो युवकों ने मारपीट की। इसके बाद उनकी गाड़ी में रखे 20 हजार रुपये व उनके गले में पड़ी करीब डेढ़ तोले की चेन भी लूट ले गए। यह आरोप ललित राघव ने पुलिस को दी तहरीर में लगाए हैं। मामला रविवार की सुबह का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ललित मोहन राघव ने बताया कि उनके भाई रितेश राघव की राघवा आर्केटेक्ट नाम से कंपनी है। कंपनी में वह टेंडर संबंधी कामकाज देखते हैं। रविवार को नोएडा स्थित कार्यालय में टेंडर के संबंध में ही उनकी कुछ लोगों से बैठक थी। उस कार्यालय की चाभी लेने के लिए वह ज्ञानखंड स्थित कार्यालय पहुंचे। चाभी और कार्यालय खर्च के लिए 20 हजार रुपये लेकर उन्होंने कार में रख लिए। इस दौरान सामने से आई एक कार के चालक ने हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कार चालक से अनावश्यक हॉर्न न बजाने की बात कही। लगातार हॉर्न बजाने पर जब उन्होंने विरोध किया तब आरोपी कार से उतरे और उनकी गाड़ी का जबरन दरवाजा खोलकर मारपीट शुरू कर दी। गाड़ी के डेशबोर्ड में रखे 20 हजार रुपये और उनकी चेन निकालकर ले गए। उन्होंने तुरंत अपने भाई और डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से बातचीत की तब सभी ने मारपीट और बेवजह विवाद की बात कही। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सर्विलांस टीम खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों व उनकी कार को ट्रेस कर जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।