फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Further DM of Ghaziabad also helpless, to whom complaint

गाजियाबाद के आगे डीएम भी लाचार, किससे करें फरियाद

Tue, 21 Feb 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 21 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Further DM of Ghaziabad also helpless, to whom complaint
जाम - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

शहर में लगने वाले जाम और अव्यवस्था के आगे डीएम भी लाचार हैं। सीमित संसाधन, बेतरतीब बढ़ता शहर, ऐसे में व्यवस्था बिगाड़ने वाले लाखों लोगों के  सामने चंद अधिकारियों और स्टाफ की कमी तमाम कोशिशों के बाद भी हालात को सुधरना तो छोड़िए, संभलने तक नहीं देती।

डीएम निधि केसरवानी की मानें तो दिल्ली से सटा होने के बाद भी गाजियाबाद की तुलना राजधानी से नहीं की जा सकती है। दिल्ली में सिस्टम काम करता है तो इसकी वजह यह है कि वहां मैन पावर गाजियाबाद के मुकाबले बेहतर है। जबकि शहर की व्यवस्था बिगाड़ने में यहां के लोग भी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का सपोर्ट मिले तो शहर के जाम की समस्या खुद ब खुद खत्म हो जाए। दिल्ली की सीमा में प्रवेश करते ही सिर पर हेलमेट लग जाता है और लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं। यहां नजारा एकदम विपरीत होता है। चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लोग नियमों का उल्लंघन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि चुनाव के चलते शहर की फोर्स दूसरे जनपदों में भेजी गई है। ऐसे में जाम की समस्या बढ़ गई है।होली पर फिजा बिगाड़ने वालों पर रखी जा रही नजरचुनाव परिणाम के बाद राजनीतिक दल व अन्य असामाजिक लोग होली पर माहौल नहीं खराब कर सकें, इसके लिए कुछ नामों की सूची भी तैयार की जा रही है।

डीएम ने कहा कि ऐसे लोग जो होली पर उत्पात मचा सकते हैं, उनकी अभी से निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed