{"_id":"692f36292999163f980ec454","slug":"fraud-of-lakhs-by-mortgaging-rented-cars-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-774087-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: किराये पर लिए कारों को गिरवी रख लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: किराये पर लिए कारों को गिरवी रख लाखों की ठगी
विज्ञापन
मसूरी। रफीकाबाद काॅलोनी निवासी युवक से किराये पर 11 लग्जरी गाड़ियां लेकर कई लोगों के पास गिरवी रखकर रकम हड़पने का मामला सामने आया है, डीसीपी ग्रामीण के आदेश पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, पुलिस छानबीन कर रही है।
रफीकाबाद काॅलोनी निवासी नदीम पुत्र हाफिज सईदुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक ट्रेवल एजेंट के रूप में कारों को किराये पर लेकर उन्हें आगे किराये पर देकर चलवाने का कार्य करता है। इसके लिए उसने ऑनलाइन विज्ञापन दिया था जिसे देखकर मुरादाबाद के दल शहीद निवासी उबैद-उल्ला ने पीड़ित से बातचीत करके कभी एक व कभी दो कारें किराये पर लेने लगा। जो समय पूरा होने पर गाड़ियां वापस कर देता।
आरोपी ने पीड़ित को विश्वास में लेकर 11 कारों किराये पर लिया। मगर जब कुछ गाड़ियों का समय पूरा हुआ तो पीड़ित ने गाड़ियां वापस मांगी तो आरोपी उससे झूठ बोलता रहा कि गाड़ियां आते ही वह वापस कर देगा। इसके बाद भी एक भी गाड़ी वापस नहीं की पीड़ित को शक होने पर गाड़ियों के बारे में छानबीन की तो पता चला कि आरोपी ने सभी कारें मेरठ, दिल्ली, रामपुर, लखनऊ, हरदोई व मुरादाबाद में अलग-अलग लोगों से मोटी रकम लेकर गिरवी पर रख दीं है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी उबैद उल्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़ित नदीम की दी गई तहरीर के आधार पर मुरादाबाद दल शहीद निवासी उबैद उल्ला के खिलाफ धोखाधड़ी करने की एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।