{"_id":"5798f1ab4f1c1b1a4f21df8e","slug":"four-suspected-dengue-patients-admitted-to-private-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के चार संदिग्ध मरीज प्राइवेट अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के चार संदिग्ध मरीज प्राइवेट अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बाद अब गाजियाबाद में भी डेंगू के मरीज मिलने लगे हैं। प्राइवेट चिकित्सकों और प्राइवेट अस्पतालों में संदिग्ध मरीजों की पुष्टि की जा रही है। बुधवार को मरियम नगर स्थित प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक ने डेंगू के चार मरीजों की पुष्टि करते हुए उनके सैंपल स्वास्थ्य विभाग को भेज दिए। उधर, स्वास्थ्य विभाग अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।
दिल्ली में अभी तक डेंगू के 90 मामले मिल चुके हैं। बुधवार को डेंगू से पहली मौत का मामला भी दिल्ली में सामने आया। इस मौत के बाद गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।
संक्रामक रोग विभाग में अभी तक 25 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डेंगू के चार संदिग्ध मरीजों के मामले में डीएमओ जीके मिश्रा ने बताया कि सैंपल की अभी जानकारी नहीं है। सैंपल की क्रास चेकिंग के बाद ही डेंगू की पुष्टि की जाएगी।
विज्ञापन
पिछले वर्ष 3454 डेंगू के मरीजों की हुई थी पुष्टि
पिछले वर्ष प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों को मिलाकर गाजियाबाद में 3454 डेंगू के मरीज चिन्हित किए गए थे। इनमें सरकारी अस्पतालों में 1519 और प्राइवेट अस्पतालों में 1945 चिन्हित किए गए थे। इसके अलावा डेंगू से दो मौत भी हुई थीं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने पिछले वर्ष काफी कम संख्या डेंगू के मरीजों की पुष्टि की थी।
डेंगू से हुई दो मौत में से विभाग ने सिर्फ एक की पुष्टि की थी, मगर इस बार जारी रिपोर्ट में सभी आंकड़े सामने आए हैं। इस आंकड़ों के अनुसार प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों को मिलाकर 3454 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे।
सरकारी में एलाइजा एनएस-1 के कुल 3393 सैंपल टेस्ट हुए थे, जिसमें से 1380 पॉजिटिव थे। इसी प्रकार एलाइजा आईजीएम के 430 सैंपल में से 139 केस पॉजिटिव मिले थे।