फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four roads will be built in Rajnagar Extension with 60 crores

Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन में 60 करोड़ से बनेंगी चार सड़कें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Four roads will be built in Rajnagar Extension with 60 crores
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन, मधुबन-बापूधाम समेत अन्य योजनाओं में छोटी-बड़ी 100 सड़कें बनाने के लिए जीडीए ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। नए वित्तीय वर्ष में स्थायी विकास पर 1780 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जीडीए का मानना है कि सड़कों के बनने से सड़क किनारे आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी। नियोजित भूखंड पर निर्माण के लिए नक्शा पास कराए जाएंगे और इससे जीडीए की आय में तेजी से इजाफा होगा। इसके साथ सुनियोजित विकास होगा। इसका फायदा शहर के लोगों को मिलेगा। राजनगर एक्सटेंशन में 60 करोड़ से चार सड़कें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

जीडीए वीसी अतुल वत्स ने बताया कि सड़कों के निर्माण के लिए कार्ययोजना बना ली गई है। अगले वित्तीय वर्ष से जोनल सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा। प्रत्येक जोन की सड़कों का सर्वे करा लिया गया है। राजनगर एक्सटेंशन में हमतुम रोड और नार्दर्न पेरिफेरल रोड पर अप्रैल में काम शुरू हो जाने की उम्मीद है। नूरनगर से एनपीआर को जोड़ने वाली रोड पर काम चल रहा है। इस रोड के बनने से आने वाली हरनंदीपुरम योजना और राजनगर एक्सटेंशन के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। यहां से हिंडन एयरपोर्ट 15-20 मिनट में आवंटी पहुंच सकेंगे। 45 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

वीसी ने बताया कि सड़कों के बनने से आसपास की जमीन को नियोजित किया जाएगा। इससे क्षेत्र का सुनियोजित विकास होगा। आने वाले छह महीने में स्थाई विकास दिखने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

300 करोड़ से अधिक की हुई आय
वित्त नियंत्रक एके बाजपेयी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में जीडीए की आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है। मानचित्र पास के करने से 300 करोड़ से अधिक की आय हुई है। वहीं, विभिन्न योजनाओं में रिक्त संपत्तियों की नीलामी से बिक्री से करीब तीन सौ करोड़ रुपये की जीडीए को आय हुई है। 1294 करोड़ रुपये की आय के लक्ष्य के सापेक्ष 15 मार्च तक 11 सौ करोड़ की आय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed