{"_id":"56fab75b4f1c1bf433f00489","slug":"food-safety-department-received-adulteration-imposed-a-fine-of-two-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड सेफ्टी विभाग ने मिलावट मिलने पर लगाया ढ़ाई लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड सेफ्टी विभाग ने मिलावट मिलने पर लगाया ढ़ाई लाख का जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 29 Mar 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
लेनदेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावटी मावा बनाने-सप्लाई करने और एक्वा वाटर बनाने सप्लाई करने वालों पर फूड सेफ्टी विभाग ने ढ़ाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ये मानकों को ताक पर रखकर लोगों को मिलावटी-अधोमानक खाद्य सामान की आपूर्ति कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार तोमर ने बताया कि लिंक रोड स्थित महावीर एक्वा प्रा. लि. से पानी को पैक करके सप्लाई किया जाता है। यह फैक्ट्री पंकज मित्तल की है। पिछले दिनों इसका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था।
विज्ञापन
लैब रिपोर्ट की जांच में पानी में सस्पेक्टिड मेटर की मात्रा पाई गई है। इसकेसाथ ही वायलेशन आफ रूल्स भी मिला है। इसकेचलते दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
दूसरा मामला मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र का है।
वहां पर मिलावटी मावा तैयार कर मौहम्मद इलयास गाजियाबाद में सप्लाई कर रहा था। इसकेदो सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। दोनों में ही मिलावट पाई गई है। इनपर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दोनों ही मामलों में जुर्माना दंडाधिकारी एडीएम सिटी की कोर्ट से लगा है। आरोपियों को इसका नोटिस जारी कर दिया गया है।