फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Food raid Ghaziabad Bleaching agent added to white rasgulla 250 kg destroyed

गाजियाबाद में फूड रेड: रसगुल्ले सफेद करने के लिए मिलाई ब्लीचिंग, गंदे ड्रम में भरी मिली 250 KG मिठाई नष्ट

Thu, 27 Aug 2026 02:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 27 Aug 2026 02:16 PM IST
सार

त्योहार पर मिलावट के खिलाफ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने गाजियाबाद के  विजयनगर में एक मिठाई निर्माण इकाई पर छापा मारा। जांच में रसगुल्लों को सफेद करने के लिए विरंजक पदार्थ 'सेफोलाइट रसायन' का उपयोग पाया गया।

विज्ञापन
Food raid Ghaziabad Bleaching agent added to white rasgulla 250 kg destroyed
मिलावटी रसगुल्ले बनाने वाली इकाई पर छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन पर मिठाइयों में मिलावट के खिलाफ चल रहे अभियान में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार रात सुदामापुरी, विजयनगर में मिठाई निर्माण इकाई पर छापा मारा। जांच में सामने आया कि यहां रसगुल्लों को सफेद करने के लिए ब्लीचिंग एजेंट के तौर पर सेफोलाइट केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम को मौके पर बेहद गंदे और अस्वच्छ माहौल में रसगुल्ले बनते मिले। तैयार रसगुल्लों में कीड़े और गंदगी भी मिली।
विज्ञापन


संचालक कमल किशोर के पास खाद्य कारोबार का लाइसेंस भी नहीं था। जांच के दौरान दूध गंदे ड्रम में भंडारित मिला। टीम ने रंगीन रसगुल्ला, सफेद रसगुल्ला, दूध और सेफोलाइट के चार नमूने लिए। अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे करीब ढाई क्विंटल रंगीन और सफेद रसगुल्लों को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन


बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार करते पाए जाने पर इकाई का चालान करने के साथ उसे बंद करा दिया गया। लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश पाराशर, देवांश चतुर्वेदी और नरेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed