फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Food court opens in the AC waiting room at Platform

Ghaziabad News: प्लेटफॉर्म नंबर तीन के एसी वेटिंग रूम में खुला फूड कोर्ट, यात्रियों को मिलेगी राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Food court opens in the AC waiting room at Platform
गाजियाबाद। गाजियाबाद जंक्शन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर बने वातानुकूलित (एसी) कॉमन वेटिंग रूम में नया फूड कोर्ट शुरू कर दिया गया है। इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को ट्रेन के इंतजार के दौरान खानपान के लिए वेटिंग रूम से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। विशेष रूप से परिवार, बुजुर्गों और बच्चों के साथ सफर करने वाले यात्रियों को इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दिल्ली डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी अजय माइकल ने बताया कि आमतौर पर ट्रेन के निर्धारित समय से काफी पहले पहुंचने वाले यात्रियों को चाय-नाश्ते या खाने-पीने का सामान लेने के लिए अपना सामान छोड़कर प्लेटफॉर्म पर लगी दुकानों तक जाना पड़ता था। ऐसे में लगेज को अकेला छोड़ने पर सुरक्षा का जोखिम रहता था, जबकि उसे साथ ले जाने में भी परेशानी होती थी। कई बार ट्रेन आने के ऐन वक्त पर जल्दबाजी में सामान खरीदने के चक्कर में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन जाती थी।
विज्ञापन

ऐसे में वेटिंग रूम के भीतर ही फूड कोर्ट शुरू होने से यात्रियों को इस परेशानी से निजात मिलेगी। अब यात्री एसी हॉल में आराम से बैठकर अपनी ट्रेन का इंतजार कर सकेंगे और वहीं अपनी पसंद का खानपान भी ले सकेंगे। स्टेशन पहुंचे यात्रियों का कहना है कि यह पहल काफी सुविधाजनक है, जिससे समय की बचत होने के साथ-साथ भागदौड़ भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed