फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire safety work at Expo Mart completed; application submitted for electrical safety approval.

Ghaziabad News: एक्सपो मार्ट में अग्नि सुरक्षा का कार्य पूरा, विद्युत सुरक्षा की मंजूरी के लिए आवेदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Fire safety work at Expo Mart completed; application submitted for electrical safety approval.
मधुबन बापूधाम का एक्सपो मार्ट
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम में बन रहे शहर के पहले एक्सपो मार्ट का कार्य करीब 12 वर्ष के इंतजार के बाद आखिरी दौर में पहुंच गया है। मार्ट में अग्नि सुरक्षा के संसाधनों का कार्य पूरा हो चुका है। दावा है कि इसी वर्ष दिसंबर तक मार्ट की आधिकारिक शुरुआत कर दी जाएगी। इससे दिल्ली और नोएडा की तरह गाजियाबाद में कारोबार, कला समेत अन्य प्रकार की प्रदर्शनी लग सकेंगी। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने बताया कि मार्ट का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जो बचा है उसे भी नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू



बुनकर मार्ट के नाम से 2014 में योजना को लाया गया था। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद भी करीब 200 करोड़ रुपये की यह योजना लंबे समय से धीमी गति से चल रही थी। कुछ समय पहले इस योजना की रूपरेखा में बदलाव कर बुनकर मार्ट को एक्सपो मार्ट में बदला गया था। इसके बाद भी इसकी कई बार डेडलाइन को बदला गया पर समय पर इसे शुरू नहीं किया जा सका है। वहीं दूसरी तरफ हाल में कार्य में तेजी आने के बाद प्राधिकरण ने निर्माण से जुड़े कार्य को पूरा करने के बाद अब विद्युत सुरक्षा की मंजूरी के लिए आवेदन किया है। अधिकारियों के अनुसार यहां लाइन डालने के साथ ट्रांसफर को रखा गया है। विद्युत सुरक्षा की मंजूरी के बाद मार्ट को स्थायी कनेक्शन मिलेगा।
विज्ञापन




कारोबार के साथ संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा



एक्सपो मार्ट में ट्रेड फेयर लगने के साथ संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। यहां से स्थानीय उत्पाद को वैश्विक पहचान देने का कार्य किया जाएगा। करीब 2000 लोगों की क्षमता वाले इस मार्ट में फूड कोर्ट, स्टॉल के साथ-साथ ऑडिटोरियम भी होगा। वहीं, लोगों की सुविधा को देखते हुए यहां आठ लिफ्ट लगाई जा रही हैं। इसमें से छह को स्थापित किया जा चुका है। प्राधिकरण ने मार्ट के आसपास भी विकास कार्य को शुरू कर दिया है। इसमें सड़क को दुरुस्त करने के साथ 12 करोड़ रुपये से नाले का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed