फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire in public mobile toilets built in old jail premises

पुरानी जेल परिसर में बने सार्वजनिक मोबाइल शौचालय में आग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
Fire in public mobile toilets built in old jail premises
- सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की गाड़ी में कर्मचारियों ने आग पर पाया काबू -  शनिवार शाम की घटना आग लगने से हजारो के माल की हुई क्षति
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र की पुरानी जेल परिसर में खड़े नगर पालिका के तीन मोबाइल शौचालयों में शनिवार की देर शाम संदिग्ध हालत में आग लग गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दमकल विभाग की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
लॉकडाउन के चलते पुरानी जेल परिसर में नगर पालिका के तीन स्वचलित शौचालय खड़े हुए थे। इन शौचालयों का इस्तेमाल अधिकतर वीआइपी कार्यक्रम, रैली आदि में किया जाता था। शनिवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में इन तीनों शौचालयों में अचानक आग लग गई। लोगों ने 112 को फोन करके बताया। जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग भयंकर रूप धारण कर चुकी थी। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक सबकुछ जल चुका था। मौके पर आग बुझाने पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी कय्यूम ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, लेकिन उस समय तक आग काफी लग चुकी थी। इसलिए तीनों मोबाइल शौचालय जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed