फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   fire breaks out in slum area indirapuram 40 slums burn fire brigade on spot 

गाजियाबाद: इंदिरापुरम की झुग्गी-झोपड़ी में लगी भीषण आग, 40 जलकर राख, 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर

Mon, 15 Mar 2021 01:44 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 15 Mar 2021 01:44 PM IST
विज्ञापन
fire breaks out in slum area indirapuram 40 slums burn fire brigade on spot 
इंदिरापुरम की झुग्गी-झोपड़ी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
इंदिरापुरम के कनावनी स्थित झुग्गी-झोपड़ी और कबाड़ के गोदामों में सोमवार सुबह करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां भेजी गईं। हवा तेज होने के कारण फैल रही आग पर काबू पाने के लिए छह गाड़ियां और बुलाई गईं। 
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। किसी भी प्रकार की कोई जनहानि होने की खबर नहीं है। आग से लगभग 40 झुग्गी-झोपड़ी जलकर राख हो गई, वहीं 100 से अधिक झुग्गी-झोपड़ी को बचा लिया गया है। आग को बुझाने में वैशाली के अतिरिक्त साहिबाबाद व कोतवाली फायर स्टेशन से भी गाड़ियां बुलाई गईं।
विज्ञापन


आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। चारों ओर धुएं का गुबार बन गया। लोगों को सांस लेने में भी तकलीफें होेने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed