{"_id":"6a2db5a22918dfc05d0b9b54","slug":"fir-against-father-son-for-stopping-lineman-from-connecting-power-line-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-908437-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बिजली का तार जोड़ने से लाइनमैन को रोका, पिता-पुत्र पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बिजली का तार जोड़ने से लाइनमैन को रोका, पिता-पुत्र पर प्राथमिकी
विज्ञापन
गाजियाबाद। पांडवनगर आवासीय कॉलोनी में टूटे हुए बिजली के तार को जोड़ने पहुंचे लाइनमैन को दो लोगों ने काम नहीं करने दिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी आरोपियों ने तार नहीं जोड़ने दिया। मामले में ऊर्जा निगम की शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कविनगर थाना क्षेत्र की पांडवनगर कॉलोनी में गली नंबर-1 के पास स्थित 250 केवीए ट्रांसफार्मर से जुड़ा 11 केवी विद्युत लाइन का तार बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे टूट गया था। इससे इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। ऊर्जा निगम का लाइनमैन मरम्मत कार्य के लिए मौके पर पहुंचा, लेकिन रणपाल और उसके पुत्र अक्षय कुमार ने उसे तार जोड़ने से रोक दिया।
अवर अभियंता सतेन्द्र सिंह के अनुसार, स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद भी दोनों आरोपियों ने कर्मचारियों को काम नहीं करने दिया। आरोप है कि उन्होंने विद्युत कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर रणपाल और अक्षय कुमार के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।