फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fine result of principals too

उम्दा रिजल्ट से प्रधानाचार्यों के भी खिले चेहरे

Sun, 28 May 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 28 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fine result of principals too
result - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं के उम्दा रिजल्ट से  बच्चों के साथ ही स्कूलों के प्रधानाचार्यों के  भी चेहरे खिल गए। हालांकि पिछले तीन वर्षों से गाजियाबाद का विद्यार्थी रीजन टॉपर रहता था।

इस बार रीजन टॉप स्थान हाथ से निकल जाने से प्रधानाचार्या मायूस तो है, लेकिन ओवर ऑल रिजल्ट प्रतिशत बढ़ने और स्कूलों में 90 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की बढ़ी संख्या से खुश हैं।
विज्ञापन


डीपीएसजी की प्रिंसिपल ज्योति गुप्ता ने कहा कि हम पिछले तीन बार से रीजन टॉपर दे रहे थे, इस बार यह मौका नहीं मिला। इसलिए थोड़ी निराशा तो है लेकिन ओवर ऑल रिजल्ट बेहतर रहा, इसलिए खुशी है। पिछले वर्षों के मुकाबले 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वालों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुकुल द स्कूल के डायरेक्टर सचिन वत्स ने परीक्षा परिणाम पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि  गाजियाबाद के स्कूलों में हर साल रिजल्ट सुधर रहा है। 90 से अधिक नंबर लाने वाले बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर स्कूल अपनी क्षमता से बेहतर परिणाम दे रहा है।


श्रीठाकुर द्वारा स्कूल की प्रिंसिपल पूनम शर्मा ने बताया कि देहरादून रीजन में गाजियाबाद हर बार अपनी पोजिशन ऊपर करता जा रहा है। स्कूलों में हर साल क्वालिटी एजुकेशन का प्रतिशत बढ़ता हुआ दिख रहा है। इस बार भी बेहतर परिणाम आया और रीजन में तीसरा स्थान हासिल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed