फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Female journalist and her team attacked during coverage

गाजियाबाद में पत्रकार सुरक्षित नहीं: कवरेज के दौरान महिला से छेड़छाड़, साथियों को बंधक बनाकर पीटा; कैमरा तोड़ा

Sat, 25 May 2024 01:51 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/डासना
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/डासना Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 25 May 2024 01:51 AM IST
सार

गाजियाबाद में भाजपा पार्षद पति की दबंगई सामने आई है। वेव सिटी क्षेत्र के शाहपुर बम्हैटा में महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ और उनके साथियों को बंधक बनाकर मारपीट की है।

विज्ञापन
Female journalist and her team attacked during coverage
महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेव सिटी क्षेत्र के शाहपुर बम्हैटा में शुक्रवार को भाजपा पार्षद पति द्वारा साथियों के साथ मिलकर महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ और उनके साथियों को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


महिला पत्रकार ने मोबाइल लूटने, कैमरा तोड़ने और अभद्रता करने का आरोप भी लगाया है। मामले में महिला पत्रकार ने वेव सिटी थाने में तहरीर दी है। नोएडा स्थित एक निजी चैनल की पत्रकार का कहना है कि वह अपने कैमरामैन समेत पूरी टीम के साथ ऑफिस की कार से शाहपुर बम्हैटा में हो रहे अवैध निर्माण की कवरेज करने गई थीं।
विज्ञापन


उन्होंने अवैध निर्माण की वीडियो बनानी शुरू की तो पार्षद पति राजेश यादव और उसके साथियों ने उन्हें घेर लिया और अभद्रता करने लगे। इसके बाद उन्होंने उनकी पूरी टीम के साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी कार में टक्कर भी मारी और चार कार सवार आए युवकों ने उन्हें चारों ओर से घेर किया। कार चालक को बुरी तरह पीटा, कैमरे तोड़ दिए गए और मोबाइल फोन व पर्स लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पत्रकार का कहना है कि वह किसी तरह से हमलावरों के चंगुल से बचकर एक बाइक सवार की मदद से लालकुआं पुलिस चौकी पहुंची। वहां चौकी इंचार्ज सादे कपड़ों में बैठे मिले। उन्होंने ऑफिस को घटना के संबंध में सूचना देने के लिए उनसे मोबाइल देने की गुहार लगाई।


आरोप है कि दरोगा ने उन्हें मोबाइल नहीं दिया और वर्दी पहनकर आने की बात कही। किसी से पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में महिला पत्रकार ने वेव सिटी थाने में पार्षद पति राजेश यादव, अनिल यादव समेत 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट, मारपीट, बंधक बनाने और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। राजेश यादव की पत्नी शाहपुर बम्हेटा से निर्दलीय पार्षद का चुनाव जीती थीं। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने भाजपा ज्वॉइन कर ली। एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा का कहना कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed