फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers from six villages protest against the closure of the Simbhaoli-Kinauni mill's weighing center

Ghaziabad News: सिंभावली, किनौनी मिल का तौल केंद्र बंद होने के विरोध में उतरे छह गांवों के किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers from six villages protest against the closure of the Simbhaoli-Kinauni mill's weighing center
गाजियाबाद। भनेड़ा गांव में सिंभावली और किनौनी शुगर मिल के तौल केंद्र बंद होने की जानकारी मिलने से किसानों में नाराजगी है। किसानों की मानें तो मोदी शुगर मिल की अपेक्षा दोनों मिलों का भुगतान बेहतर है। तौल भी पारदर्शी है, इसके बावजूद तौल केंद्र हटाए गए तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

भनेड़ा गांव में आयोजित पंचायत में किसानों ने कहा कि बीते 14 साल से सिंभावली और किनौनी मिल के तौल केंद्र चल रहे हैं। इन पर छह गांवाें के किसान गन्ना डालते हैं। किसानों को कोई समस्या, शिकायत भी नहीं हैं, इसके बावजूद योजना के तहत तौल केंद्र को बंद किया जा रहा है। किसानों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर इसका सहमति पत्र गन्ना आयुक्त को सौंपने की बात कही। तय किया गया कि प्रतिनिधिमंडल गन्ना आयुक्त को पूरी स्थिति से अवगत भी कराएगा। किसानों ने चेतावनी दी कि उनकी बात नहीं मानी गई तो वह आंदोलन करेंगे और किसी दूसरे मिल को अपना गन्ना न देकर क्रेशर पर डालने का काम करेंगे। इस मौके पर लीलू त्यागी, प्रकाश सिंह, भूषण त्यागी, अजय शर्मा, कालू, श्याम सुंदर, सत्तू, जितेंद्र आदि कई लोग मौजूद रहे। इस बारे में जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार का कहना है कि उनकी तरफ से कोई भी ऐसा प्रस्ताव नहीं भेजा गया है। किसानों में भ्रम की स्थिति है। यह निर्णय गन्ना आयुक्त के स्तर से होता है। इस संंबंध में किसानों से बात कर उनको समझाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed