फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fan Prices Soar: Up to a 10% Jump

Ghaziabad News: पंखों के दामों को लगे पंख, 10 फीसदी तक उछाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fan Prices Soar: Up to a 10% Jump
गाजियाबाद। एसी-कूलर के बाद अब पंखों के दामों को भी पंख लग गए हैं। जो पंखा तीन हजार का था वह अब 3300 रुपये का हो गया है। इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन के व्यापारियों का कहना है कि महंगाई के पीछे क्रूड ऑयल और एलपीजी सिलिंडर की किल्लत प्रमुख वजह है।
विज्ञापन


गाजियाबाद में करीब 52 हजार मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां हैं। इनमें से 250 फैक्टरियों में पंखे, कूलर और एग्जास्ट पंखे तैयार होते हैं। हर महीने एक लाख से ज्यादा कूलर और 80 हजार से ज्यादा पंखे देश के कोने-कोन में भेजे जाते हैं। रसोई में गर्मी न लगे इसके लिए एग्जास्ट पंखों की बिक्री हजारों में होती है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप गर्ग का कहना है कि प्लास्टिक के दानों से तैयार होने वाले सभी इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर 10-15 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। सीलिंग फैन और टेबल फैन सभी के रेट बढ़ गए हैं। एग्जास्ट पंखा जो 1800 का था वह 2000 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूलर एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपीचंद का कहना है कि मार्च से ही कारोबार पर संकट चल रहा है। होर्मुज के साथ ही मौसम भी व्यापारियों की परीक्षा ले रहा है। अप्रैल और मई में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने कूलर, एसी और पंखों के बाजार को ठंडा कर दिया है। इस बार कारोबारियों को लागत निकालना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed