फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fake High Commissioner's aide arrested

Ghaziabad News: फर्जी हाई कमिश्नर का सहयोगी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fake High Commissioner's aide arrested
इंदिरापुरम। खुद को हाई कमिश्नर बताकर वीआईपी सुविधा लेने वाले आरोपी के सहयोगी को कौशांबी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने फर्जी हाई कमिश्नर को भी गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के सरकारी विभाग में डिस्पैच राइडर था।
विज्ञापन


इंदिरापुरम एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि ओमान (मस्कट) की सल्तनत का हाई कमिश्नर बता वीआईपी प्रोटोकॉल लेने वाले अमर कॉलोनी दिल्ली के कृष्ण शेखर राणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके सहयोगी गुरप्रीत की भी पहचान की थी। शुक्रवार को गुरप्रीत को भी कौशांबी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

वीआईपी प्रोटोकॉल दिलाने के लिए संबंधित विभागों को भेजे जाने वाले लेटर व ई-मेल पर गुरप्रीत का ही मोबाइल नंबर होता था। मथुरा में आयोजित एक कार्यक्रम में गुरप्रीत कृष्ण शेखर राणा के साथ था, जिसकी पुष्टि वहां से मिले वीडियो फोटो के आधार पर हुई थी। गिरफ्तार आरोपी से मामले की गहनता से पूछताछ की जा रही है। कृष्ण शेखर ने पूर्व में मथुरा, आगरा के अलावा फरीदाबाद में भी सरकारी सुविधा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed