{"_id":"666b63adf1d7dddabe0a5284","slug":"executive-engineer-suspended-for-causing-financial-loss-ghaziabad-news-c-30-gbd1006-397688-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: वित्तीय हानि पहुंचाने पर अधिशासी अभियंता निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: वित्तीय हानि पहुंचाने पर अधिशासी अभियंता निलंबित
विज्ञापन
गाजियाबाद। कार्य में लापरवाही बरतने और वित्तीय हानि पहुंचाने पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के दो अधिशासी अभियंता, एक सहायक अभियंता और एक भंडार अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक मुरादाबाद स्थित बिलारी में एलटीएबी केबिल के क्षतिग्रस्त हो गया था। जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि केबल मानक के अनुरूप ही नहीं था। इसलिए अधिकारियों पर गाज गिरी है।
ऊर्जा निगम के जोन-3 के चीफ इंजीनियर अजय ओझा ने बताया कि केबल के क्षतिग्रस्त होने पर लंबे समय तक क्षेत्र में बिजली की सप्लाई ठप हो गई थी। उपभोक्ता भी काफी परेशान हुए थे। मामले की जांच कराई गई। इसके बाद विभागीय कार्रवाई में गाजियाबाद के अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय परीक्षण खंड-3 शेर सिंह के साथ मुरादाबाद के अधिशासी अभियंता विद्युत भंडार खंड के रोहताश सिंह, सहायक अभियंता मनोज कुमार और भंडार अधीक्षक अमित कुमार को भी निलंबित किया गया है।
ये है मामला
मुरादाबाद के विद्युत वितरण उपखंड-3 बिलारी में एलटीएबी केबल क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण क्षेत्र में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। मामले की जांच के लिए गाजियाबाद से अधिशासी अभियंता शेर सिंह को भेजा गया था, लेकिन इन्होंने जांच ठीक ढंग से नहीं की और विभाग को वित्तीय हानि पहुंचाने की कोशिश की। एलटीएबी केबल मानक के अनुरूप नहीं था।