{"_id":"65f0bef6f0eb2011790dcf89","slug":"examination-forms-will-be-filled-by-march-20-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-330480-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 20 मार्च तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 20 मार्च तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रोफेशनल कोर्स बिलिब, बीएफए, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी ऑनर्स, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, बीए बीएड, बीएससी नर्सिंग, बीपीएड आदि पाठयक्रमों की मुख्य व बैक परीक्षा मई माह में होनी प्रस्तावित है।
इसके लिए सीसीएसयू ने परीक्षा फॉर्म भरने की 29 फरवरी तारीख घोषित की थी। इन छात्रों को एक मौका और देते हुए सीसीएसयू ने 20 मार्च तक परीक्षा फॉर्म भरने के साथ परीक्षा शुल्क जमा करने का मौका दिया है। सभी छात्र अपना फॉर्म, फीस रसीद कॉलेज में 21 मार्च को जमा करेंगे और कॉलेज की ओर से सत्यापन करने के बाद विश्वविद्यालय में 23 मार्च तक सभी फार्म जमा करने होंगे। सीसीएसयू के मीडिया प्रभारी मितेंद्र कुमार ने बताया कि अंतिम तिथि के पश्चात किसी भी छात्र को परीक्षा फॉर्म भरने व शुल्क जमा करने का अवसर नहीं दिया जाएगा। छात्र हित को देखते हुए यह तारीख अंतिम बार बढाई गई है।