फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Everest to climb a run away juvenile, recovered

एवरेस्ट फतह करने की दीवानगी में घर से भागा छात्र, चिट्ठी से खुला राज

Mon, 17 Oct 2016 03:14 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 17 Oct 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
Everest to climb a run away juvenile, recovered
Mount Everest - फोटो : अमर उजाला

इंदिरापुरम के शक्तिखंड-1 में रहने वाला एक किशोर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए घर से भाग गया। हालांकि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसे नेपाल सीमा से बरामद कर लिया।

विज्ञापन

 

शक्तिखंड-1 निवासी नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला 14 वर्षीय एक किशोर शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक घर से गायब हो गया। परिजनों ने उसे तलाश किया मगर वह नहीं मिला।

विज्ञापन


उसके कमरे की तलाशी लेने पर एक चिट्ठी मिली, जिसमें उसने लिखा था कि वह माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए जा रहा है। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत इंदिरापुरम पुलिस को दी। पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर ट्रेस किया तो लोकेशन नेपाल के रास्ते की निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल सीमा से क‌िया बरामद

Everest to climb a run away juvenile, recovered
everest peak

शनिवार रात ही पुलिस की एक टीम नेपाल के लिए रवाना की गई। रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे किशोर ने मां को फोन कर जल्द घर वापस आने की बात कही।

 

इस कॉल को भी ट्रेस किया गया, वह भी नेपाल सीमा के पास निकली। यह सूचनाएं सर्विलांस टीम किशोर को बरामद करने गई पुलिस टीम को लगातार दे रहीं थीं। दोपहर करीब दो बजे पुलिस ने किशोर को नेपाल सीमा से बरामद कर लिया।
 

एसओ इंदिरापुरम शीलेश यादव ने बताया कि पुलिस टीम लड़के को लेकर गाजियाबाद के लिए निकल चुकी है। वापस आने पर लड़के से बात करने के बाद ही पूरी बात पता लग सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed