{"_id":"57f2a19f4f1c1b8c3226facb","slug":"evening-classes-on-admission-bifri-to-stop-students-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांध्य कक्षाओं में दाखिले पर रोक से बिफरी छात्राएं, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांध्य कक्षाओं में दाखिले पर रोक से बिफरी छात्राएं, हंगामा
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में सांध्य कक्षाओं में छात्राओं के प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस आदेश के विरोध में सोमवार को छात्राओं ने एमएमएच कालेज में जमकर हंगामा किया और कालेज गेट पर धरना दिया।
हंगामा करने वालीं छात्राओं में शामिल शिखा और हर्षिता ने बताया कि एमएमएच कालेज में एलएलबी की क्लासेज का टाइमटेबल भी सांध्य कक्षाओं का ही है। ऐसे में सुरक्षा के नाम पर छात्राओं को प्रवेश देने से रोकना सरासर गलत है।
छात्रों की तरह छात्राओं को भी शिक्षा का समान अधिकार है। इस मौके पर पायल, पुष्पा, नीलम, आसमीन, पूजा नागर सहित तमाम छात्राएं मौजूद रहीं। वहीं, एमएमएच कालेज प्राचार्य डा. कमलवीर त्यागी ने कहा कि ईवनिंग क्लासेज में प्रवेश का आदेश शासन स्तर से लिया गया है। छात्राओं की मांग के बारे में विवि को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, भारतीय क्रांतिकारी समिति ने इस संबंध में विवि रजिस्ट्रार को ज्ञापन दिया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गांधी नेे बताया कि विवि में ज्ञापन देकर उनसे लखनऊ राजभवन में बात करने की मांग की गई है। अगर फिर भी इस बाबत कोई निर्णय नहीं होता है तो वे मामले को हाईकोर्ट में ले जाएंगे।