{"_id":"58bd89ad4f1c1b5d73dc3faa","slug":"entered-the-house-girl-raped-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 06 Mar 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में घुसकर रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी विक्की (20) है।
आरोप है कि रविवार रात विक्की पड़ोस में रहने वाली महिला (35) के घर में घुस गया और बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। महिला सोमवार को कविनगर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ कविनगर ने बताया कि महिला और युवक दोनों एक ही फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। महिला का पति कारपेंटर है, इन दोनों की शादी आठ साल पहले हुई थी। दूसरी तरफ, युवक आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है।
विज्ञापन