फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Engineer Couple Marriage Ends in Just 17 Days After Husband Confesses Love for Another Woman on Honeymoon up

UP: हनीमून पर दूल्हे ने दुल्हन से कही ये बात... फूट-फूटकर रोई वो; सिर्फ 17 दिन में टूटी इंजीनियर दंपती की शादी

Sat, 09 Aug 2025 03:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Aug 2025 03:49 PM IST
सार

गाजियाबाद के इंजीनियर दंपती का सात जन्मों का रिश्ता सिर्फ 17 दिनों में टूट गया। पति ने हनीमून पर पत्नी की बात का जवाब देते हुए कहा था कि तुम मेरा प्यार नहीं हो। वह आठ वर्षों से एक महिला मित्र के संपर्क में है। वह केवल उसे ही प्यार करता है और पत्नी के लिए कोई फीलिंग नहीं है।

विज्ञापन
Engineer Couple Marriage Ends in Just 17 Days After Husband Confesses Love for Another Woman on Honeymoon up
शादी की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाने वाले इंजीनियर दंपती के रिश्ते की डोर मात्र 17 दिनों में ही टूट गई। हनीमून पर कश्मीर गई युवती ने पति से पूछा कि क्या उसे वह पसंद नहीं है। 
विज्ञापन


जिस पर पति ने जवाब दिया कि वह उसका प्यार नहीं है, वह आठ वर्षों से एक महिला मित्र के संपर्क में है। वह केवल उसे ही प्यार करता है और पत्नी के लिए कोई फीलिंग नहीं है। ऐसे में मात्र 17 दिनों में दोनों ने अलग-अलग होने का फैसला कर लिया। 
विज्ञापन


युवती ने पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। कविनगर क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उनकी शादी शास्त्रीनगर क्षेत्र के युवक से 12 नवंबर 2024 को हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती और युवती दोनों इंजीनियर हैं और अलग-अलग कंपनी में जॉब करते हैं। 14 नंवबर को युवती को युवक के पैतृक गांव जनपद बुलंदशहर ले जाया गया। जहां से लौटकर दोनों 16 नवंबर को वह कश्मीर में हनीमून के लिए निकले। 

पति के साथ हनीमून पर गई थी दुल्हन
हनीमून पर खर्च के लिए युवक ने पैसे नहीं दिए और न ही सामान खरीदा। महिला का आरोप है कि वह 70 हजार रुपये अपने भाई से लेकर पति के साथ हनीमून पर गई। हनीमून पर पति नाखुश दिखा और पत्नी से अलग-थलग समय व्यतीत करने लगा। 

 

ऐसे में महिला ने पति से पूछ लिया कि क्या वह उसे पसंद नहीं करते। महिला का आरोप है कि पति ने बताया कि वह आठ वर्षों से एक महिला मित्र के संपर्क में है, वो उसका प्यार नहीं है। ऐसे में दोनों की भलाई इसी में है कि वह अलग-अलग हो जाएं। लौटकर पत्नी परिजनों से अपना दुख साझा किया। 

 

काफी दिनों तक महिला ने पति के फोन और मैसेज का इंतजार किया
परिजनों ने लंबी जिंदगी का हवाला देकर साथ रहने का दबाव बनाया। आरोप है कि ससुर और सास कम दहेज का ताना मारने लगे। परिजनों ने विरोध जताया तो मारपीट पर उतारू हो गए। 29 नवंबर को युवती परिजनों के साथ घर लौट आई। काफी दिनों तक महिला ने पति के फोन और मैसेज का इंतजार किया लेकिन जवाब नहीं मिलने पर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।
 

छह तारीखों में टूटते रिश्ते को जोड़ने का भरसक प्रयास किया
पीड़िता ने हनीमून के दौरान पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण करने, ससुर पर अश्लील हरकत करने और ननद और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर तहरीर दी। परिवार परामर्श केंद्र पर दोनों पक्षों को बुलाया गया और छह तारीखों में टूटते रिश्ते को जोड़ने का भरसक प्रयास किया गया। हालांकि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से अलग होने पर ही रजामंदी जताई। 

 

जिसके बाद महिला की तहरीर पर पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच के बाद ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed