फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Engineer committed suicide by jumping from the 16th floor in ghaziabad

Ghaziabad: 16वीं मंजिल से कूदकर इंजीनियर ने दी जान, बीमारी की वजह से तनाव में चल रहे थे जॉन स्टेनली

Sun, 19 Nov 2023 10:11 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 19 Nov 2023 10:11 PM IST
सार

एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिवार के लोगों के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद आमने आया कि जॉन स्टेनली बीमारी की वजह से तनाव में चल रहे थे।

विज्ञापन
Engineer committed suicide by jumping from the 16th floor in ghaziabad
16वीं मंजिल से कूदकर इंजीनियर ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसायटी की 16वीं मंजिल से कूदकर एक नामी कंपनी के इंजीनियर जॉन स्टेनली जैकब ने जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस के मुताबिक इंजीनियर लंबे समय से मधुमेह, बीपी समेत कई बीमारी से ग्रसित थे और मानसिक परेशान चल रहे थे।

विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिवार के लोगों के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद आमने आया कि जॉन स्टेनली बीमारी की वजह से तनाव में चल रहे थे। अपने आसपास के लोगों से भी वह लंबे समय से बातचीत नहीं कर रहे थे। वह नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर थे। मूलरूप से वह निवाड़ी रोड सूर्य एंक्लेव के रहने वाले थे। सोसायटी की 16वीं मंजिल पर वह करीब तीन साल से अपनी पत्नी व मां के साथ रहते थे। उनका कोई बच्चा नहीं है। मां व पत्नी ने कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

11वीं मंजिल से कूदकर युवक ने जान दी
मसूरी स्थित वेवसिटी थाना क्षेत्र की एनएच-9 स्थित देव हाइट्स सोसायटी में रविवार को 20 वर्षीय जावेद ने 11वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। युवक की बहन का रविवार को निकाह भी था। घटना के बाद फार्म हाउस में आयोजित होने वाले निकाह को स्थगित कर दिया गया। शव को सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद ससुराल पक्ष के कुछ लोग आकर निकाह की औपचारिकता पूरी कर चले गए। 

विज्ञापन

जावेद के पिता मुन्नवर रोडवेज में चालक के पद पर कार्यरत हैं। वह पहले जाफर कॉलोनी में रहते थे। फिलहाल देव हाइट्स सोसायटी में रहते हैं। बताया जा रहा है कि जावेद का कई दिनों से परिवार से कहासुनी चल रही थी। वहीं, परिवार ने इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed