फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Engaged in the line for hours, not cash

घंटों लाइन में लगे, नहीं मिला कैश

Tue, 20 Dec 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 20 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Engaged in the line for hours, not cash
बैंक - फोटो : अमर उजाला
बैंकोें और एटीएम के बाहर लाइनें हाल फिलहाल कम होती नहीं दिख रहीं हैं। बैंकों की एक दिन की भी छुट्टी होने पर दूसरे दिन भीड़ दो से तीन गुनी हो जाती है। नतीजा बैंकों की क्षमता और लोगों का सब्र दोनों ही जवाब देने लगता है।
विज्ञापन


सोमवार का दिन भी इससे कुछ अलग नहीं रहा। बैंकों और एटीएम के बाहर लाइनें लगीं रहीं लेकिन लोगों को कैश नहीं मिला। कैश देर से आया और जल्दी खत्म हो गया। सुबह नौ बजे से ही बैंकों के बाहर लाइनें लग गईं थीं।
विज्ञापन


कुछ बैंकों में सुबह 11 बजे के बाद कैश पहुंचा तो कुछ बैंकों के पास दोपहर में कैश आया। एसबीआई, पीएनबी, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, एचडीएफसी, सिंडिकेट बैंक की ब्रांच में देरी से आया जबकि इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ इंडिया में कैश आया ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक के पास जो कैश मौजूद था, वही बांटा गया, जिसके बांटने में एक घंटे सभी कम वक्त लगा। यहां तक कि ज्यादातर एटीएम भी खाली रहे। नवयुग मार्केट स्थित एसबीआई, सेंट्रल बैंक, पीएनबी, सिंडिकेट, कारपोरेशन बैंक, यूनियन बैंक के एटीएम बंद थे। शाम को एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश होेने पर लोगों की लाइन लगी थी।
 
- आरटीओ में वाहनों का जुर्माना प्रतिशत गिरा

पुराने नोट बंद होने के बाद आरटीओ में जुर्माने जमा करने का प्रतिशत भी गिर गया है। आरटीओ एके सिंह ने बताया कि कामर्शियल वाहनों पर विभाग कार्रवाई करते हुए उन पर जुर्माना लगाता है। जुर्माना भी 50 से 70 हजार तक लगता है।

इतनी धनराशि बैंकों से एकमुश्त मिल नहीं सकती है। लिहाजा जुर्माने जमा कराने के लिए वाहन स्वामी विभाग के चक्कर लगाता है, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं होता है। विभागीय अधिकारी विवश होकर वाहन को विभागीय परिसर या सड़कों पर खड़ा करवा लेते हैं।


जुर्माना कैश में जमा होता है। पुराने नोट बंद हो चुके हैं और नई करेंसी बैंकों के पास है नहीं। ऐसी स्थिति में विभाग का कामकाज काफी प्रभावित हो रहा है।

- रसोई गैस की बिक्री हो रही प्रभावित
गैस एजेंसियों पर 500 के पुराने नोट बंद होने की वजह से एजेंसियों की बिक्री पर भी इसका असर पड़ा है। सूत्रों के मुताबिक रोजाना जितनी बुकिंग होती है उसके अनुसार डिलीवरी नहीं हो पा रही है। ग्राहकों के पास नई करेंसी कम है। साथ ही अधिकांश एजेंसियों ने स्वाइप मशीन भी नहीं लगाई है, जिसकी वजह से परेशानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed