फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   electronic

हर घंटे ट्वीट कर इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारियों ने किया विरोध

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
electronic
फोटो सहित -- हर घंटे ट्वीट कर इलेक्ट्रोनिक्स व्यापारियों ने शुरू किया विरोध - ई-कॉमर्स को 20 अप्रैल से बिक्री की अनुमति देने से नाराज व्यापारी - डीलर्स को करोड़ों का नुकसान होने की उम्मीद, रिटेलर्स भी सकते में माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन की बंदी ने व्यापार की कमर तोड़ कर रख दी है। खासकर गर्मी के सीजन में बिकने वाले कूलर, एयरकंडीशनर, सीलिंग फैन और इनसे जुड़े उपकरण का बाजार बुरी तरह पिट गया है। डीलर्स, रिटेलर्स ने सीजन से पहले माल का स्टॉक कर रखा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनियाें को 20 अप्रैल से डिलीवरी की अनुमति देकर बाजारों को झटका दिया है। इसके विरोध में नोएडा-गाजियाबाद इलेक्ट्रोनिक्स एसोसिएशन ने विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है। एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी हर घंटे पीएम को ट्वीट कर अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं। गाजियाबाद जिला कूलर मैन्युफेक्चरिंग का हब माना जाता है। गाजियाबाद में करीब 100 इंडस्ट्री कूलर बनाने का काम कर रही हैं। यहां से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूरा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में कूलर जाता है। लॉकडाउन के चलते एक हजार करोड़ से ऊपर का नुकसान इस उद्योग को हुआ है। इसके अलावा इलेक्ट्रोनिक्स के अन्य डीलर भी करीब 50 करोड़ से ऊपर के नुकसान में हैं। डीलर्स का कहना है कि दिवाली से फरवरी माह के मध्य डीलर्स अपने यहां माल का स्टॉक करते हैं। इस बार कंपनियों ने कोरोना के चलते ओवर स्टॉक भी करा दिया है। ऐसे में केंद्र सरकार जब ऑनलाइन कंपनियों को बिक्री की अनुमति देंगी तो बाजार पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। --- ऑनलाइन कंपनियों द्वारा वस्तुओं की डिलीवरी में अधिक खतरा रहेगा। स्थानीय डीलर्स और दुकानदारों को भी अनुमति दी जाए तो पूरी सुरक्षा के साथ लोगों को पंखे, कूलर, एसी की डिलीवरी दी जाएगी। केंद्र सरकार को एसोसिएशन के पदाधिकारी हर एक घंटे पर ट्वीट कर रहे हैं। - संदीप गर्ग, अध्यक्ष नोएडा-गाजियाबाद इलेक्ट्रोनिक्स एसोसिएशन --- इलेक्ट्रोनिक्स उत्पादों से जुड़े डीलर्स और रिटेलर्स गर्मी के सीजन को लेकर अपनी तैयारी पहले ही पूरी कर चुके हैं। विदेशी कंपनियां जो सरकार की इस वक्त में मदद भी नहीं कर रही हैं, उनको अनुमति दी जा रही है। व्यापारी अपने स्टाफ का वेतन भी दे रहे हैं। सरकार के निर्देशों का पालन भी कर रहे हैं लेकिन उन पर ध्यान नहीं है। विमल कटियार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नोएडा-गाजियाबाद इलेक्ट्रोनिक्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed