फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   electricity tripping

बिजली की ट्रिपिंग पर नहीं लग पा रही लगाम 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
electricity tripping
बिजली की ट्रिपिंग पर नहीं लग पा रही लगाम  - सोमवार रात कई क्षेत्रों में रही दिक्कत - बार बार बिजली जाने से परेशान रहे लोग माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। बदलते मौसम में बिजली ट्रिपिंग की समस्या भी बढ़ रही है। सोमवार रात पंचवटी सहित आसपास के क्षेत्रों में ट्रिपिंग के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि लोकल फाल्ट के चलते ट्रिपिंग की समस्या सामने आ रही है लेकिन आपूर्ति को लंबे समय के लिए बाधित नहीं होने दिया जा रहा है। पंचवटी निवासी नितेन्द्र ने बताया कि सोमवार रात और मंगलवार दोपहर में कई बार बिजली आती जाती रही। उन्होंने बताया कि उमस होने के चलते गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। कोटगांव निवासी रमेश शर्मा ने बताया कि गर्मी में ट्रिपिंग की समस्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कई बार आधे से एक घण्टे के लिए भी बिजली गुल हो जाती है। ट्रिपिंग की समस्या पर अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि सोमवार रात पुरानी पंचवटी स्थित ट्रांसफार्मर में मामूली फाल्ट के चलते समस्या हुई। विद्युत निगम के कर्मियों ने रात में ही इसे ठीक किया। लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए पेररल लाइन से आपूर्ति सुचारू रखी गई। ---- चिपियाना बुजुर्ग में नहीं हो रहा निस्तारण: चिपियाना बुजुर्ग में बिजली की समस्या पिछले काफी समय से बनी हुई है। स्थानीय निवासी आरएस राय ने बताया कि रात में लो वोल्टेज और दिन में पांच से छह घण्टे की कटौती से लोग परेशान हैं। कई बार इसकी शिकायत भी की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। ---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed