{"_id":"68aa21353d4368bc29035fad","slug":"electricity-theft-detected-in-52-houses-during-morning-raid-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-705656-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मॉर्निंग रेड में पकड़ी 52 घरों में बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मॉर्निंग रेड में पकड़ी 52 घरों में बिजली चोरी
विज्ञापन
मसूरी। ग्रामीण इलाकों में बिजली की चोरी रोकने के लिए लगातार मॉर्निंग रेड का अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार की अलसुबह वेव सिटी के कुरैशियान, दस बिसा, मोहल्ला किला एवं दूधिया पीपल आदि क्षेत्र में ऊर्जा निगम की ओर से जांच अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने 52 लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा। जिनके ऊपर विद्युत चोरी के अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय पुलिस के साथ ही एसडीओ पीके सिंह, एसपी यादव, ज्ञान प्रकाश, अवर अभियंता अमल सिन्हा, मनोज कुमार व संदीप चौहान तथा टीजी 2 संदीप कुमार व सुनील कुमार मौजूद रहे। एक्सईएन मुरादनगर दुर्गेश कुमार ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान निरंतर चलता रहेगा।