फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Eight year old child murdered by strangulation with rope

Ghaziabad News: रस्सी से गला दबाकर आठ साल के बच्चे की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Eight year old child murdered by strangulation with rope
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के ग्राम गढ़ी निवासी आठ साल के बच्चे आकाश का शव बुधवार सुबह आठ बजे सिटी फॉरेस्ट के पास पड़ा मिला। आकाश मंगलवार शाम को साइकिल चलाने के लिए घर से निकला था। बुधवार सुबह मां ललिता को आकाश का शव मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की जांच में रस्सी से गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

मूलरूप से देवरिया के सलेमपुर के गांव पिपरा भानमती निवासी ललिता ने नंदग्राम थाने में बुधवार दोपहर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह नंदग्राम में छीनू के मकान में पांच साल से किराये पर रह रही हैं। मंगलवार शाम करीब सात बजे आकाश घर से साइकिल चलाने के लिए गया था लेकिन, घर नहीं लौटा। उन्होंने काफी तलाश की। बुधवार सुबह वह उसकी तलाश में निकलीं तो सिटी फॉरेस्ट के पास उसका शव पड़ा मिला। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


-दो बहनों का अकेला भाई था आकाश-
जानकारी के अनुसार आकाश के पिता का देहांत हो चुका है। मां ललिता मजदूरी करके पालन पोषण करती हैं। आकाश को एक बड़ी व एक छोटी बहन हैं। आकाश तीसरी कक्षा में नंदग्राम क्षेत्र में ही एक स्कूल में पढ़ता था। दोनों बहनों व मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed