फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   eid

ड्रोन से रही निगरानी, घरों में नमाज अदा कर मनाई ईद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
eid
NA - फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। शहर में सोमवार को ईद के दिन लोगों ने घरों में ही रहकर नमाज अदा की। सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र में गश्त कर लोगों से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील करते रहे। सभी ईदगाह और मस्जिदों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। ड्रोन से छतों और गली मोहल्लों में निगरानी की गई। डीएम और एसएसपी ने क्षेत्र में निरीक्षण कर सुुरक्षा का जायजा लिया। कोरोना संक्रमण के चलते पूरे देश में धार्मिक स्थलों को बंद किया गया है। सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ईद का त्योहार मनाया गया। सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी क्षेत्र में लगाई गई थी। एलआईयू को भी सक्रिय किया गया था। सभ्रांत लोगों और धर्मगुरूओं के साथ बैठक कर घरों में नमाज अदा करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और शांतिपूर्ण ईद का पर्व संपन्न कराने की अपील की गई थी। सोमवार को लोगों ने अपने अपने घरों में ही रहकर ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे को मुबारकबाद दी। टीलामोड़ थाने के पसौंडा स्थित ईदगाह, शहीदनगर, अर्थला, इंदिरापुरम की ज्ञानखंड, महाराजपुर, कौशांबी का भोवापुर और खोड़ा क्षेत्र की मस्जिदों के बाहर सुबह से ही पुलिस बन तैनात कर दिया गया था। दोपहर के समय डीएम अजय शंकर पांडेय और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। 
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि सभी सीओ और एसएचओ को गश्त करने के निर्देश दिए थे। एलआईयू को भी सक्रिय किया गया है। हॉटस्पॉट और संवेदनशील क्षेत्र में पिकएट लगाए हैं। ड्रोन की मदद से भी निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा में कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद सील कर दिया गया है। इसको लेकर खोड़ा एसएचओ संदीप सिंह ने क्षेत्र में ड्रोन की मदद से निगरानी की। यहां भी लोगों ने घरों में रहकर नमाज अदा की। अधिकारियों के साथ पुलिस बल ने निकाला पैदल मार्च
रविवार शाम से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने त्योहार के मद्देनजर सभी क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया था। सोमवार सुबह एसपी ट्रैफिक एसएन सिंह, सीओ साहिबाबाद डा. राकेश मिश्र, सीएफओ गाजियाबाद सुनील सिंह, एसीएम डीपी सिंह और एसएचओ साहिबाबाद अनिल शाही ने शहीदनगर में पैदल मार्च कर लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से घरों में रहकर त्योहार मनाने की अपील की। वहीं सीओ अंशु जैन ने भी खोड़ा, इंदिरापुरम क्षेत्र में पैदल मार्च किया। बार्डर पर भी विशेष नजर पुलिस की ओर से रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed