फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Driver dies in accident on Delhi-Dehradun Expressway

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से कैंटर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, दो लोग गंभीर

Sat, 05 Sep 2026 08:11 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 05 Sep 2026 08:11 AM IST
सार

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। एसीपी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Driver dies in accident on Delhi-Dehradun Expressway
अज्ञात वाहन की टक्कर से कैंटर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह आवास विकास कट के पास एक कैंटर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर सवार दो लोग घायल हो गए, जबकि चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मारे गए चालक के परिजनों को दी गई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

 
लोनी के राम पार्क कॉलोनी पी-ब्लॉक में रहने वाले प्रवीण परिवार के साथ रहते थे। वह कैंटर चलाते थे। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस को शनिवार सुबह करीब 3:15 बजे जानकारी मिली कि बागपत से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग आवास विकास कट के पास सड़क हादसा हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देखा एक कैंटर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। 
विज्ञापन


मौके पर कैंटर क्षतिग्रस्त हालत में मिला। कैंटर में चालक समेत तीन लोग सवार थे। आनन-फानन में पुलिस ने तीनों को ट्रक से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में देवेंद्र शुक्ला निवासी प्रतापगढ़ और रिंकू शुक्ला निवासी राम पार्क कॉलोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए राजीव गांधी अस्पताल, दिल्ली रेफर किया गया है। वहीं, राम पार्क कॉलोनी पी-ब्लॉक में रहने वाले प्रवीण को 50 शैया अस्पताल डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। एसीपी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed