फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   DPR of third phase of metro will be presented in GDA this week

Ghaziabad News: इसी सप्ताह जीडीए में पेश होगी मेट्रो के तीसरे चरण की डीपीआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
DPR of third phase of metro will be presented in GDA this week
गाजियाबाद। नोएडा सेक्टर-62 से साहिबाबाद तक मेट्रो को लाने की तैयारी पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। डीएमआरसी के अधिकारी मेट्रो के इस तीसरे चरण की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बृहस्पतिवार तक जीडीए अधिकारियों को सौंप देंगे। इसके बाद इसकी फंडिंग पर मंथन होगा। मेट्रो के इस कॉरिडोर पर आने वाले खर्च में 40-40 फीसदी रकम जीडीए और आवास विकास परिषद खर्च करेंगे और बाकी 20 फीसदी रकम केंद्र सरकार खर्च करेगी।
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-62 से साहिबाबाद स्थित नमो भारत ट्रेन के स्टेशन तक का यह कॉरिडोर 5.07 किलोमीटर लंबा होगा और इस पर करीब 3 हजार करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। जीडीए के मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह ने बताया कि डीपीआर बनकर तैयार हो चुकी है। डीएमआरसी की ओर से इसका दोबारा परीक्षण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार तक डीपीआर मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि नोएडा सेक्टर-62 से कनावनी पुलिया के पास तक मेट्रो कॉरिडोर सड़क के बीच डिवाइडर पर पिलर्स का निर्माण करके बनाया जाएगा। कनावनी पुलिया से इसे इंदिरापुरम थाने की ओर घुमा दिया जाएगा। वसुंधरा सेक्टर-7 होते हुए इसे नमो भारत ट्रेन के साहिबाबाद स्टेशन के सामने सड़क के दूसरे छोर तक लाया जाएगा। यहां इसका अंतिम स्टेशन बनाया जाएगा। इस कॉरिडोर पर कुल पांच स्टेशन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


मेट्रो और नमो भारत स्टेशन एफओबी से जुड़ेंगे
वसुंधरा तक आने के बाद लिंक रोड के एक किनारे पर मेट्रो का स्टेशन बनाया जाएगा, जबकि दूसरे किनारे पर नमो भारत ट्रेन का स्टेशन बना हुआ है। इन दोनों स्टेशनों को जोड़ने के लिए फुटओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव है, ताकि मेट्रो और नमो भारत के यात्रियों को यहां ट्रेन बदलने के लिए स्टेशन से बाहर न निकलना पड़े। दोनों स्टेशन लिंक हो जाने से यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक-दो दिन में डीएमआरसी की ओर से मेट्रो के थर्ड फेज की डीपीआर सौंप दी जाएगी। इसके बाद पता चल सकेगा कि जीडीए को कितने फंड का इंतजाम करना है। फंडिंग के लिए आवास विकास परिषद और जीडीए के बीच सहमति बनाने के लिए बैठक की जाएगी। डीपीआर मिलने के बाद इसका अध्ययन किया जाएगा और फिर शासन को भेजी जाएगी।
- राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed