फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   dogs attacked female senior software developer and bit her leg

गाजियाबाद में कुत्तों का आतंक: सीनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर पर किया हमला, अगले महीने है शादी

Tue, 26 Mar 2024 03:49 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 26 Mar 2024 03:49 PM IST
सार

गाजियाबाद की एक सोसायटी में सीनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर ऐश्वर्या शुक्ला पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। अगली महीने महिला की शादी होनी है। 

विज्ञापन
dogs attacked female senior software developer and bit her leg
महिला को कुत्तों ने काटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेसमेंट के पार्किंग में अपनी गाड़ी देखने जा रहीं सीनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर ऐश्वर्या शुक्ला पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले के बाद गिरने पर कुत्तों ने उनके पैर को नोच कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना राज नगर एक्सटेंशन के केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी की है।

विज्ञापन


ऐश्वर्या सुबह नौ बजे पार्किंग में अपनी गाड़ी देखने पहुंची तो गाड़ी के ऊपर बैठे चार-पांच कुत्तों ने सामने से हमला कर दिया। करीब पांच मिनट तक वह चिल्लाती रही। इस दौरान थोड़ी दूर पर खड़े निवासी ने दौड़कर कुत्तों को भगाया और ऐश्वर्या को बचाया।
विज्ञापन


सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और ऐश्वर्या को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। ऐश्वर्या के पिता महाकाल शुक्ला ने बताया कि 25 अप्रैल को ऐश्वर्या की शादी तय है। सोसाइटी में आवारा कुत्तों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीओ चलाने वाली एक महिला आवारा कुत्तों को फीडिंग पॉइंट से हटकर खाना खिलाती है। आवारा कुत्तों को लेकर कई बार सोसाइटी में विरोध प्रदर्शन भी हो चुका है। बावजूद इसके इस समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। पैर में कई जगह जख्म होने से ऐश्वर्या को डॉक्टर ने बेड रेस्ट की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed