फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   dog

कुत्तों से सावधान: मासूम के पीछे किशारों ने दौड़ाया कुत्ता, सुरक्षाकर्मी ने नहीं बच्चे की मदद

Thu, 29 Sep 2022 12:51 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, इंदिरापुरम
अमर उजाला नेटवर्क, इंदिरापुरम Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2022 12:51 AM IST
सार

सोसायटी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दो किशोर छह वर्षीय मासूम के पीछे कुत्ता दौड़ा रहे हैं। बच्चे के पिता डॉ. हिमांशु चौहान का कहना है कि सोसायटी में कुत्ते को लेकर आरडब्ल्यूए ने नियम बनाए हुए हैं जिसमें कोई भी अपना कुत्ता कॉमन एरिया में नहीं घुमा सकता और कुत्ते के मुंह पर मजल जरूर लगाना है। उन्होंने जब यह वीडियो ट्विट कर अपनी शिकायत की तब आरडब्ल्यूए हरकत में आई।

विज्ञापन
dog
बच्चे के पीछे भागता कुत्ता - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सोसायटियों में कुत्ते से बचाव को बन रहे नियमों की परवाह कोई नहीं कर रहा। इसका ताजा उदाहरण वैभवखंड स्थित एक्सप्रेस गार्डन में देखने को मिला। सोसायटी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दो किशोर छह वर्षीय मासूम के पीछे कुत्ता दौड़ा रहे हैं। मासूम को कुत्ता से कटवाने का भय दिखा रहे हैं जबकि बच्चा उनसे बचने के लिए भाग रहा है। सुरक्षाकर्मी के पीछे छिपने की भी कोशिश की लेकिन उसने भी बच्चे की कोई मदद नहीं की।

विज्ञापन


मंगलवार रात आठ बजे बच्चा सोसायटी में नीचे खेलने के लिए उतरा था। बच्चे के पिता डॉ. हिमांशु चौहान का कहना है कि सोसायटी में कुत्ते को लेकर आरडब्ल्यूए ने नियम बनाए हुए हैं जिसमें कोई भी अपना कुत्ता कॉमन एरिया में नहीं घुमा सकता और कुत्ते के मुंह पर मजल जरूर लगाना है। घटना के बाद उन्होंने आरडब्ल्यूए को शिकायत की लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। वहीं सुरक्षाकर्मी ने भी घटना उसके सामने होने से इनकार किया लेकिन जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज निकलवाए तो वह सामने आ गया। डॉ. हिमांशु का कहना है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जब किशोरों के अभिभावकों से बात की तब उन्होंने माना कि उनके बच्चे ने गलती की है, इससे पूर्व सभी ने इस घटना के होने से इनकार ही किया था। वहीं, मामले में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने अनभिज्ञता जाहिर की और कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


ट्वीट किया तो हरकत में आई आरडब्ल्यूए
बच्चे के पिता का आरोप है कि मंगलवार की रात से बुधवार सुबह तक वह शिकायत करते रहे लेकिन आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कोई एक्शन नहीं लिया। उन्होंने जब यह वीडियो ट्विट कर अपनी शिकायत की तब आरडब्ल्यूए हरकत में आई। डॉ. चौहान का कहना है कि जिस तरह बच्चा सोसायटी के बाहर भागा कोई भी बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीति खंड में बच्चे के पीछे दौड़े कुत्ते
नीति खंड तीन में स्कूल जाते हुए एक बच्चे को काटने के लिए दो कुत्ते भौंकते हुए दौड़े। वहां मौजूद लोगों ने बच्चे को बचा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां अक्सर बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए स्कूटी से स्कूल ले जा रही महिलाओं के पीछे कुत्ते दौड़ते हैं। कई बार महिलाएं गिर चुकी हैं।


आरडब्ल्यूए तुरंत करे कार्रवाई
फेडरेशन ऑफ ऑनर्स एसोसिएशन के संरक्षक आलोक कुमार का कहना है कि किसी भी आरडब्ल्यूए को ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। यदि लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे तो इसकी शिकायत नगर निगम में की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed