{"_id":"66340bacdf896772f0018f24","slug":"doctor-posing-as-guardian-raped-girl-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-367418-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अभिभावक बन चिकित्सक ने युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अभिभावक बन चिकित्सक ने युवती से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
गाजियाबाद/मसूरी। मसूरी क्षेत्र के एक फार्म हाउस में सिहानी गेट क्षेत्र की रहने वाली युवती का अभिभावक बनकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप एक चिकित्सक पर है। आरोप है कि चिकित्सक ने युवती की बहन के माध्यम से उसे अपने फार्म हाउस पर बुलाया और जहां बहन उसे छोड़कर चली गई। इसी दौरान चिकित्सक ने दो घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किया। घटना अप्रैल 2023 की मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस आयुक्त से शिकायत करने पर एक साल बाद मामले में डॉ. प्रमोद कुमार बंसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
युवती का कहना है कि उनके माता-पिता नहीं हैं। वह पांच भाई-बहन हैं। उनकी एक बहन 2018 में डॉक्टर प्रमोद बंसल के यहां काम करती थी। उस दौरान बहन ने बताया कि डॉ. प्रमोद उन सभी का पिता की तरह ध्यान रखेंगे और घर का खर्च भी उठाएंगे। ऐसे में उनके घर आना जाना हो गया। 12 अप्रैल 2023 को उनकी बहन उसे प्रमोद के फार्म हाउस पर ले गई। जहां प्रमोद पहले से मौजूद थे और शराब पी रहे थे। जहां से बहन उन्हें किसी मरीज की दवा लाने की बात कहकर छोड़कर कर चली गई। ऐसे में वह कमरे में बैठकर गाने सुनने लगीं। कुछ देर बाद वह कमरे में आ गए और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। उन्होंने विरोध किया लेकिन वह नहीं माना और बंधक बनाकर तीन बार दुष्कर्म किया।
बहन के आने पर उसे आपबीती बताई लेकिन उसने नजरअंदाज कर दिया और बदनामी की बात कहकर चुप रहने के लिए कहा। युवती का कहना है कि वह सिहानी गेट थाने में शिकायत लेकर गईं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बल्कि शिकायत होने की जानकारी प्रमोद को हुई तो उसने उन्हें धमकाया। इसके बाद उसने शिकायत करने पर छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने 15 अप्रैल को पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उनके बयान लिए लेकिन बाद में मामले को झूठा बताकर वापस भेज दिया। परेशान होकर उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।