फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Divisional Commissioner, the disclosure of the inspection, two warning

मंडलायुक्त के निरीक्षण से हड़कंप, दो को चेतावनी

Fri, 23 Dec 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 23 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner, the disclosure of the inspection, two warning
अन्य - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त आलोक सिन्हा के कलक्ट्रेट निरीक्षण से बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अफसरों में दिन भर हड़कंप की स्थिति रही। निरीक्षण के दौरान कार्य में खामी मिलने पर उन्होंने आरआरके असगर अहमद और नाजिर संत कुमार गोला को कार्य शैली में सुधार लाने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


मंडलायुक्त के कलक्ट्रेट निरीक्षण का कार्यक्रम पूर्व से ही तय हो गया था। इसके चलते कई दिनों से कलक्ट्रेट को चमकाया जा रहा था। शाम करीब पौने पांच बजे मंडलायुक्त कलक्ट्रेट पहुंचे और एक के बाद एक कई विभागों की कार्य प्रणाली की जांच की।
विज्ञापन


गार्ड ऑफ ऑनर लेेने के बाद मंडलायुक्त ने सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर स्थित टॉयलेट की सफाई व्यवस्था जांची। इससे वह संतुष्ट नजर आए। इसके बाद मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। बाद में मंडलायुक्त सीधे ईआरके कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उन्होंने दस्तावेजों के रखरखाव की जानकारी विभागीय स्टाफ से ली। करीब आधा घंटे तक मंडलायुक्त यहां रहे। उन्होंने रजिस्टर के हिसाब से बंडल खुलवाकर दस्तावेजों सत्यता भी परखी।

इस दौरान चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पर सही रजिस्टर बनाने के लिए उन्होंने ईआरके जय नारायण गुप्ता को निर्देशित किया। कुछ चरित्र प्रमाण पत्र के  लंबित पडे़ आवेदनों पर उन्होंने नाराजगी भी जताई।

इसके बाद मंडलायुक्त आरआरके कार्यालय पहुंचे। यहां की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए उन्होंने विभागीय प्रभारी असगर अहमद को चेतावनी देते हुए कार्य शैली में सुधार लाने की बात कही। बाद में मंडलायुक्त संयुक्त कार्यालय और फिर नजारत में पहुंचे।

यहां रजिस्टर नंबर-4 में दर्ज मामलों में अवशेष धनराशि को तत्काल संबंधित के पक्ष में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम सहायता कोष के जिन लाभार्थियों की धनराशि लंबित है, उन्हें तत्काल वितरित कर दिया जाए।

मंडलायुक्त ने डीएम निधि केसरवानी को निर्देशित किया कि ऐसे सभी मामलों को 15 जनवरी तक निस्तारित कर दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि 122 बी के प्रकरणों को निस्तारित करने केलिए संबंधित अधिकारी को मौकेपर अवश्य ही जाना चाहिए।


इसके साथ ही उन्होंने तहसील दिवसों पर प्राप्त होने वाले लंबित प्रार्थना पत्रों के भी जल्द निस्तारण करने का निर्देश प्रशासनिक अफसरों को दिया। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन ज्ञानेंद्र सिंह, एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार यादव, एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट बीडी सिंह, कोषाधिकारी लक्ष्मी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed