फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   District Topper Amgha wants to be a Textile Designer

टैक्सटाइल डिजाइनर बनना चाहती हैं जिला टॉपर अमोघा

Sun, 28 May 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 28 May 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
District Topper Amgha wants to be a Textile Designer
जिला टॉपर - फोटो : अमर उजाला

98.8 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप के साथ देहरादून रीजन में तीसरा स्थान हासिल करने वाली अमोघा जेएस के पिता श्रीनिवास नोएडा की एक कंपनी में मैनेजर हैं। अमोघा वसुंधरा सेक्टर-6 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं और इंदिरापुरम के अहिंसा खंड स्थित अरिहंत हारमनी सोसायटी में परिवार के साथ रहती हैं।

विज्ञापन


अमोघा को पेटिंग और इकनॉमिक्स में 100-100 अंक मिले हैं। उन्हें पेंटिंग का काफी शौक है। वह टैक्सटाइल डिजाइनर बनना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्सटाइल डिजाइनिंग, अहमदाबाद में दाखिले के लिए आवेदन भी कर दिया है और पहले चरण में हुई परीक्षा में 27वीं रैंक भी हासिल कर ली है। अमोघा ने बताया कि परिजनों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उन्होंने यह सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मां ज्योति एक स्कूल में अंग्रेजी की टीजर हैं। अमोघा ने बताया कि वह दिन में चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थीं और इस दौरान पढ़ाई के प्रति पूरी तरह समर्पित रहती थीं।                  
---
अदिति इंजीनियर और सेजल बनना चाहती हैं कारपोरेट लॉयर जिले में दूसरा स्थान पाने वाली वसुंधरा सेक्टर-6 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की ही छात्रा अदिति सिंह इंजीनियर बनना चाहती हैं। अदिति ने बताया कि उन्हें म्यूजिक, कुकिंग और बैडमिंटन का शौक है। उन्होंने आईआईटी में दाखिले के लिए आवेदन भी कर दिया है।

अदिति को टीएचए के स्कूलों में साइंस स्ट्रीम में सबसे ज्यादा 492 अंक मिले हैं। गणित में उन्हें 100 अंक, केमिस्ट्री व स्कल्पचर में 99, फिजिक्स में 96 जबकि अंग्रेजी में 98 अंक मिले हैं। उनके पिता सर्वेश सोलर पावर कंपनी में सीईओ के पद पर कार्यरत हैं और मां हाउस वाइफ हैं।

वहीं अदिति के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं सेजल गर्ग डीपीएस इंदिरापुरम की छात्रा हैं। वह कारपोरेट लॉयर बनकर अपने पिता मोहित गर्ग और मां पारूल का सपना साकार करना चाहती हैं। सेजल परिवार के साथ गाजियाबाद के राजनगर इलाके में रहती हैं।

उनके पिता कारोबारी हैं जबकि मां गृहिणी। सेजल ने ह्यूमेनिटी स्ट्रीम में 492 अंक हासिल किए हैं। सेजल को मां के साथ सीरियल देखने का काफी शौक है। वह अपने सपनों को साकार करने के लिए अभी से कानून व विधि की किताबों को पढ़ती हैं।                  

इंजीनियर बनना चाहते हैं मनन गुप्ता पीसीएम में 98.04 प्रतिशत अंक हासिल कर डीपीएसजी मेरठ रोड के मनन गुप्ता गाजियाबाद में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे हैं। मनन ने फिजिक्स के साथ अंग्रेजी और गणित में 99-99 अंक हासिल किए हैं, जबकि आईटी में उनके 100 नंबर हैं।

मनन का कहना है कि वह इंजीनियर बनना चाहते हैं। जेईई मेन में पास होने के बाद अब वह जेईई एडवांस के  परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। जेईई एडवांस में बेहतर रैंक हासिल कर वे दिल्ली या मुंबई के किसी कालेज से आगे की पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं। मनन ने बताया कि उन्होंने समय सारिणी बनाकर पढ़ाई की थी।

जनवरी के बाद से पढ़ने का समय बढ़ाया और तैयारी की। अपनी सफलता के लिए मनन ने मम्मी-पापा के  साथ स्कूल की टीचर्स को श्रेय दिया।

रामप्रस्थ स्थित दीप मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र रौनक बाली ने जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि वह आगे की पढ़ाई कर जज बनना चाहते हैं। इसके लिए वह दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई करना चाहते हैं।

वह जज बनकर अपने पिता प्रशांत का सपना पूरा करना चाहता हैं। मां अर्चना उनकी पढ़ाई का पूरा ख्याल रखती है। उन्होंने पूरा स्पोर्ट किया है। रौनक ने ह्यमेनिटी में 98.2 अंक हासिल किए हैं।

सिविल इंजीनियर बनना चाहती है देवांशी
 जिले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं डीपीएसजी की छात्रा देवांशी त्यागी सिविल इंजीनियर बनना चाहती हैं। देवांशी का कहना है कि उन्होंने 95 प्रतिशत अंक हासिल करने का लक्ष्य बनाकर परीक्षा की तैयारी की थी। इससे बेहतर अंक हासिल करने पर उन्हें बेहद खुशी हो रही है।

जनपद में तीसरे स्थान पर होने की सूचना देवांशी को अमर उजाला के माध्यम से ही मिली। अचानक मिली इस खुशी से वे बेहद प्रसन्न हो गईं। देवांशी ने कहा उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वे जनपद में कोई रैंक हासिल करेंगी।

विदेश सेवा में जाना चाहते हैं अनुभव अग्रवाल
जनपद में मुख्य विषयों के साथ तीसरे और एडिशनल विषयों के साथ पहले स्थान पर रहे अनुभव अग्रवाल आईएफएस कर विदेश सेवा में जाना चाहते हैं। अनुभव ने बताया कि उन्हें पढ़ना बहुत पसंद है और वे हिंदी के साथ ही उर्दू साहित्य भी पढ़ते हैं।


अनुभव अग्रवाल अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के मुरीद हैं। उन्होंने कहा कि पहले में आगे की पढ़ाई पूरी कर आईएफएस में करियर बनाऊंगा। इसके बाद मौका मिला तो राजनीति में जाकर वह देश सेवा करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed