फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Didn't let age hinder speed; won bronze at the Asian Championship.

Ghaziabad News: उम्र को नहीं बनने दिया रफ्तार की बाधा, एशियन चैंपियनशिप में जीता कांस्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Didn't let age hinder speed; won bronze at the Asian Championship.

विज्ञापन

गाजियाबाद। उम्र को अपनी राह की बाधा नहीं बनने दिया और तैराकी के प्रति जुनून को लगातार बरकरार रखा। इसी लगन का परिणाम है कि सत्यनारायण प्रसाद ने बंगलूरू में आयोजित दूसरी एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। 50-54 आयुवर्ग की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया। सत्यनारायण पिछले करीब 25 वर्षों से तैराकी से जुड़े हैं और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। इंदिरापुरम के रहने वाले सत्यनारायण प्रसाद ने गाजियाबाद के साथ देश का नाम रोशन किया है।
19 किलोमीटर की तैराकी तीन घंटे में की पूरी
सत्यनारायण प्रसाद की खेल यात्रा में लंबी दूरी की तैराकी भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सितंबर 2024 में मुर्शिदाबाद की भागीरथी नदी में आयोजित 78वीं वर्ल्ड लॉन्ग डिस्टेंस ओपन वॉटर स्विमिंग चैंपियनशिप में उन्होंने 19 किलोमीटर की दूरी तीन घंटे में पूरी की थी। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी किया शानदार प्रदर्शन
सितंबर 2026 में हरियाणा के बहादुरगढ़ में आयोजित 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता में भी सत्यनारायण ने हिस्सा लिया और स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल किया। इसके बाद एशियन मास्टर्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी अन्य उपलब्धियों में दिल्ली इंटरनेशनल स्वीमिंग चैंपियनशिप की 10 किलोमीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक, चौथी राष्ट्रीय फिन स्विमिंग प्रतियोगिता में 100 मीटर में दूसरा और 50 मीटर में तीसरा स्थान शामिल है। पटना में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय तक्षशिला ओपन वॉटर तैराकी प्रतियोगिता में उन्होंने गंगा नदी में 13 किलोमीटर की स्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त किया था।


तैराकी को बढ़ावा देने में भी निभा रहे भूमिका
सत्यनारायण प्रसाद केवल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले तैराक ही नहीं हैं। वह मुजफ्फरपुर जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष और स्विमफिट स्विमिंग अकादमी के संस्थापक भी हैं। जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं और खेल गतिविधियों से उनका जुड़ाव रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed