{"_id":"613c835d86acfb4e8755a7ee","slug":"delhi-ncr-rain-today-latest-news-update-rakesh-tikait-protest-at-border-after-water-logging-while-delhi-rains","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR Rain: गाजीपुर बॉर्डर पर भी जलभराव, किसान नेता राकेश टिकैत ने पानी में बैठकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR Rain: गाजीपुर बॉर्डर पर भी जलभराव, किसान नेता राकेश टिकैत ने पानी में बैठकर दिया धरना
Sat, 11 Sep 2021 04:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 11 Sep 2021 04:01 PM IST
सार
दिल्ली-एनसीआर में हो रही बारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट समेत कई इलाकों में पानी भर गया है। यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन स्थल पर भी जलभराव हो गया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने अन्य किसानों के साथ पानी में बैठकर धरना दिया।
विज्ञापन
बैरिकेडिंग के पास भरे पानी में बैठे राकेश टिकैत व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश की वजह से हर तरफ जलभराव हो गया है। दिल्ली के कई इलाकों में सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं। इसके अलावा बारिश के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में भी पानी भर गया। इस वजह से कई फ्लाइटस को डायवर्ट करना पड़ा। फरीदाबाद में पुल के नीचे पानी भरने के कारण कई गाड़ियां फंस गईं।
विज्ञापन
वहीं, यूपी गेट पर तीन कृषि कानून के खिलाफ पिछले नौ महीने से चल रहे किसान आंदोलन के स्थल पर शनिवार को मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव हो गया। जल भराव के दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत, मांगेराम त्यागी और अन्य किसानों ने पानी में बैठकर धरना दिया।
विज्ञापन
राकेश टिकैत ने आज गाजीपुर बॉर्डर पर भारी बारिश के कारण मोर्चे पर जलभराव के पानी में बैठकर विरोध जताया। मोर्चे से लगातार दिल्ली की तरफ जा रहे नाले की सफाई की मांग की जा रही है, लेकिन नाले को नहीं खुलवाया गया है। किसानों ने तीनों मौसम देख लिए। अब किसान इससे डरने वाले नहीं है। भारी बारिश व जलभराव के कारण आज राशन व टेंट का काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
राकेश टिकैत का कहना है कि जब तक तीन कानून वापस नहीं होंगे और सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून नहीं बनाती तब तक आंदोलन वापस नहीं होगा। धरना शुरू करने से पहले राकेश टिकैत ने किसानों के तंबू और लंगरों में जाकर भरे पानी को निकालने में भी मदद की।
वहीं, बारिश की वजह से इंदिरापुरम में स्वर्ण जयंती पार्क के पास शिप्रा सिटी सोसायटी के सामने पेयजल लाइन लीकेज होने से सड़क धंस गई। ऐसे में स्थानीय लोगों को हादसा होने का डर लगा हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क की मिट्टी गिरने से गड्ढा चौड़ा हो रहा है, जिसके कारण खतरा बढ़ रहा है। जीडीए और जल निगम को इसकी सूचना दी गई है।