फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delhi-Meerut Highway Six FOBs to be constructed from next month

दिल्ली-मेरठ हाईवे : अगले महीने से होगा छह एफओबी का निर्माण

Sun, 07 Nov 2021 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Nov 2021 05:24 AM IST
सार

मोहिउद्दीनपुर पर पहले एफओबी का एनसीआरटीसी ने पूरा किया निर्माण।

विज्ञापन
Delhi-Meerut Highway Six FOBs to be constructed from next month
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दिसंबर माह से छह फुटओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। रैपिड रेल कॉरिडोर के एलिवेटेड ट्रैक के नीचे एफओबी का निर्माण किया जाना है। एनसीआरटीसी ने पहले एफओबी का मोहिउद्दीनपुर में निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। बाकी के लिए स्थानीय प्रशासन की मदद से जमीन चिह्नित करने का दो सप्ताह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। एफओबी निर्माण से पहले बिजली के तारों सहित अन्य सुविधाओं को स्थानांतरित करने का काम शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन


इन स्थानों के पास प्रस्तावित हैं एफओबी
एनसीआरटीसी अपने स्तर से सभी एफओबी का निर्माण कर रहा है। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर पहला एफओबी सिहानी चुंगी के आसपास, दूसरा मुरादनगर ऑर्डिनेंस फैक्टरी, तीसरा रेलवे रोड मुरादनगर के पास, चौथा रेलवे स्टेशन रोड मोदीनगर के पास, पांचवां मोदीनगर बस स्टैंड के आसपास और आखिरी एफओबी हापुड़ रोड पर मोदीनगर राज चौपला के निकट बनना प्रस्तावित है। रैपिड कॉरिडोर में व्यस्त जगहों, पैदल यात्रियों की अधिक आवाजाही और घनी आबादी को ध्यान में रखते हुए स्थानों पर मुहर लगाई जाएगी। पैदल यात्रियों के लिए हाईवे पर एक भी फुटओवर ब्रिज नहीं है। पैदल यात्रियों को जान को जोखिम में डालकर सड़क को पार करना पड़ता है। ऐसे में सभी एफओबी लोगों को बड़ी राहत देंगे।
विज्ञापन


एस्केलेटर सहित डिजाइन में अन्य सुविधाओं का ध्यान
एनसीआरटीसी के अधिकारियों के मुताबिक  रैपिड रेल कॉरिडोर में बनाए जाने वाले फुटओवर ब्रिज का डिजाइन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका डिजाइन एनसीआरटीसी ने एक पेशेवर एजेंसी से कराया है। व्यस्त मार्गों पर बनने वाले एफओबी में एस्केलेटर की सुविधा प्रदान की जाएगी। एफओबी में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चढ़ने व उतरने के लिए सीढ़ियों के डिजाइन के साथ सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। एफओबी का काम बगैर यातायात को प्रभावित करते हुए किया जाएगा। एनसीआरटीसी की ओर से निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन के सहयोग से जारी है काम
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर प्रस्तावित सभी एफओबी के निर्माण के लिए स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। प्रशासन से जगह चिह्नित करने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।  
-- पुनीत वत्स, सीपीआरओ, एनसीआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed