फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delhi-Meerut Expressway will start work, staff will lunch in shift

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का शुरू होगा काम, शिफ्ट में लंच करेगा स्टाफ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Meerut Expressway will start work, staff will lunch in shift
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे की साइट पर कपड़ा काम - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड: एनएचएआई आज से शुरू करेगा काम, साइट पर सोशल डिस्टेसिंग का रखा जाएगा ध्यान - हर श्रमिक की लगातार होगी जांच, नियमित चलेगी सैनिटाइजेशन प्रक्रिया - एनसीआरटीसी को रैपिड रेल कॉरिडोर के काम के लिए जिला प्रशासन से मंजूरी का इंतजार माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। केंद्र सरकार की शर्तो के साथ मिली छूट के बाद एनएचएआई के अहम प्रोजेक्ट दिल्ली-मेरठ रोड एक्सप्रेस-वे का काम सोमवार से शुरू होगा। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार एनएचएआई ने काम शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक निर्माण साइट पर सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा जाएगा। इसी के मद्देनजर एनएचएआई ने शिफ्ट वार कर्मचारियों और श्रमिकों के लंच करने की बात कही है। दूसरी ओर निर्माण स्थल के अलावा श्रमिकों के रहने वाले स्थानों पर नियमित रूप से सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। इसमें श्रमिकों का नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच के साथ टैंपरेचर भी जांचा जाएगा। वहीं, नहाने और पीने के पानी के लिए साइट पर अलग से टंकियों को लगाया जाएगा। जिससे एक जगह पानी पीने के साथ नहाने के लिए भीड़ नहीं लगे। फिलहाल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के दूसरे यूपी गेट से डासना के दूसरे चरण में करीब 70 फीसदी और डासना से मेरठ के आखिरी चरण में 65 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। लॉकडाउन के कारण एक माह काम बंद रहने से प्रोजेक्ट की समयसीमा फिर प्रभावित होती। दोनों चरण की समयसीमा के चार से छह माह आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। --- साइट पर 20 फीसदी लेबर मौजूद, बढ़ेगी परेशानी लॉकडाउन के साथ विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के साथ एनएचएआई की साइट से करीब 80 फीसदी लेबर पलायन कर चुकी है। ऐसे में अभी करीब 20 फीसदी लेकर के जरिए एनएचएआई को काम की शुरुआत करनी होगी। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एनएचएआई को कम लेबर के साथ काम को आगे बढ़ाना चुनौतीभर होगा। --- जिला प्रशासन की मंजूरी पर टिका रैपिड कॉरिडोर का काम रैपिड रेल कॉरिडोर का काम भीलॉकडाउन के बाद से ठप पड़ा हुआ है। अब शर्तो के साथ निर्माण क्षेत्र को मंजूरी मिलने से एनसीआरटीसी को भी आस जागी है। लेकिन गाजियाबाद के प्राथमिकता वाले रैपिड रेल सेक्शन का जिला प्रशासन की मंजूरी पर टिका हुआ है। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू करने संबंधी मंजूरी के लिए जिला प्रशासन से इजाजत मांगी गई है। केंद्र सरकार के साथ जिला प्रशासन से निर्माण संबंधी मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है। --- कोट... केंद्र सरकार की गाइडलाइन और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की साइट पर काम शुरू किया जाएगा। यहां साइट पर शिफ्टवार लंच के साथ नियमित सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। कर्मचारियों व श्रमिकों की नियमित मेडिकल जांच की जाएगी। - मुदित गर्ग, डीजीएम, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed