फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delhi border trash still being lit.

दिल्ली बॉर्डर पर अब भी जलाया जा रहा कचरा

Sat, 26 Nov 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 26 Nov 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Delhi border trash still being lit.
कबाड़ में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

 सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण की वजह से दिल्ली में पटाखों की बिक्री पर रोक भले लगा दी हो, लेकिन बार्डर एरिया में कचरे को जलाए जाने से दिल्ली और गाजियाबाद में भीषण प्रदूषण हो रहा है। जुर्माना लगाने के बावजूद दिल्ली क्षेत्र से गाजियाबाद में कचरा लाकर जलाया जा रहा है। यहां कबाड़ी लोहा, तांबा निकालने के लिए टायर और इलेक्ट्रिक वायर जला रहे हैं।

विज्ञापन


कचरे को जलाए जाने से बार्डर एरिया में प्रदूषण कई गुना बढ़ गया है।यह हाल तब है, जब एनजीटी ने कूड़ा जलाए जाने पर रोक लगा रखी है। नगर निगम पर इस पर मानीटरिंग का दायित्व है और उसे जुर्माना वसूलने के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम ने खानापूर्ति के लिए कार्रवाई भी की और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के दो टेंपो चालकों पर जुर्माना भी लगाया, लेकिन इसके बाद रवैया फिर पहले जैसा हो गया।दिल्ली से सटे भोपुरा, राजीव कालोनी क्षेत्र (वार्ड-48) के निगम पार्षद बाबू सिंह आर्य का कहना है कि बार्डर एरिया में अभी भी कचरा जलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से लाए गए केमिकल के ड्रमों को जलाकर साफ किया जाता है। इस केमिकल में आग लगाए जाने से दम घोंटू धुआं आसमान पर छा जाता है। उनका कहना है कि प्रदूषण बढ़ने से बार्डर एरिया में लोग बीमार हो रहे हैं।


वहीं अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा का कहना है कि पुलिस को साथ लेकर जल्द ही बार्डर एरिया में कचरा जलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली से सटी कालोनियों में काम करने वाले कबाड़ियों को नोटिस भी जारी कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed