फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Death of couple and pigeons in Bulandshahr remains a mystery

UP: दंपती और कबूतरों की मौत बनी रहस्य... राज खंगालने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, जानें क्या है पूरा मामला

Mon, 24 Jun 2024 11:17 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 24 Jun 2024 11:17 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की छह सदस्यीय टीम जांच को क्षेत्र में पहुंची। मृतक दंपती की बिसारा रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
Death of couple and pigeons in Bulandshahr remains a mystery
मामले की छानबीन करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के डिबाई के गांव उमरारा में बीते दिनों मृतक वृद्ध दंपती और उनके पालतू करीब 20 कबूतरों की मौत का रहस्य अभी तक अनसुलझा है। दंपती और कबूतरों की मौत किसी वायरस के चलते तो नहीं हुई, इसकी जांच के लिए सोमवार को गांव उमरारा में दिल्ली और मेरठ से स्वास्थ्य विभाग की जांच के लिए पहुंची। लेकिन, इस दौरान कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है। अब टीम की जांच मृतक दंपती की बिसरा रिपोर्ट पर अटक गई है। घटनास्थल से कोई वायरस नहीं मिला है।

विज्ञापन

डिबाई के गांव उमरारा में गत 20 जून को 72 वर्षीय लक्ष्मण और उनकी पत्नी 68 वर्षीय सोमवती का शव उनके घर की ऊपरी मंजिल पर अलग-अलग कमरों में पड़ा हुआ मिला था। जिनके शवों से काफी दुर्गंध आ रही थी। जबकि, दूसरे कमरे में उनके पालतू करीब 20 कबूतर मृत मिले थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर उनका बिसरा प्रिजर्व कर जांच को लैब भेजा गया। दंपती और कबूतरों की मौत का रहस्य उजागर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के राज्य सर्विलांस अधिकारी के निर्देश पर सोमवार को छह सदस्यीय टीम गांव उमरारा पहुंची। जहां, उन्हें जांच के लिए निर्देश दिए गए थे कि दंपती और कबूतरों की मौत किसी वायरस की वजह से तो नहीं हुई है। 

विज्ञापन

टीम में आईपीएसपी-एनसीडीसी डा. संकीत कुलकर्णी जेडी व डॉ. सत्यम कुमार कंसलटेंट इपीडीयोलाजिस्ट, मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान, जिला सर्विलांस अधिकारी डा. रमित कुमार, एमओआईसी दानपुर डा. नवल किशोर के साथ बीपीएम विनय कुमार समेत अन्य स्थानीय स्वास्थ्य अफसर पहुंचे। जिन्होंने मृतकों के कमरों व जिस स्थल पर कबूतर रहते थे वहां की जांच पड़ताल की।

साथ ही मौके से कुछ सैंपल भी लिए हैं। इस दौरान मृतकों के परिजनों ने भी बताया कि दंपती की मौत स्वाभाविक है। टीम ने उनके भी बयान दर्ज किए। टीम की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कमरे में बंद कबूतरों की मौत गर्मी व दाना पानी न मिलने से ही हुई है। अभी तक कोई खतरनाक वायरस की घटनास्थल पर पुष्टि नहीं हुई है। इस दौरान उनके साथ डॉ. रामकुमार उप मुख्य पशु चिकित्सा अधीक्षक, पशु चिकित्सक डॉ अजय प्रताप भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed