फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dead body of young man found lying in field fear of strangulation

Hapur: खेत में पड़ा मिला युवक का शव, गला रेत कर हत्या की आशंका, शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

Tue, 14 Mar 2023 01:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 14 Mar 2023 01:16 PM IST
सार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, उसकी पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Dead body of young man found lying in field fear of strangulation
खेत में पड़ा मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के पिलखुवा थानाक्षेत्र के तहत गांव जटपुरा के जंगल में एक युवक का खून से लथपथ शव सुबह सड़क किनारे गेहूं के खेत में पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, उसकी पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह खेतों पर निकले ग्रामीणों ने युवक का शव गेहूं के खेत में पड़ा देखा था। पुलिस के अनुसार युवक की गला रेत कर हत्या की गई है। आशंका है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली लेकिन कोई सबूत हाथ नहीं लगा। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed