फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dead body of security guard found hanging in the hall of the complex

Ghaziabad News: कॉम्पलेक्स के हॉल में फंदे पर लटका मिला सुरक्षागार्ड का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dead body of security guard found hanging in the hall of the complex
कौशांबी। वैशाली सेक्टर चार स्थित शॉपिंग कॉम्पलेक्स में छह दिन से लापता सुरक्षा गार्ड शीवेंद्र (26) का शव सोमवार को फंदे से लटका मिला। कॉम्पलेक्स कर्मचारियों ने बदबू आने पर पुलिस को बुलाया। बिल्डिंग के दूसरे तल पर बने हॉल का शटर खोलकर जब पुलिस अंदर दाखिल हुई तब सुरक्षागार्ड का कई दिन पुराना शव फंदे पर लटका मिला। फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद शव को उतारकर शव गृह भेजा गया। वहीं, शुरुआती छानबीन में शीवेंद्र और उसके पिता के बीच अनबन चलने और छह दिन से युवक के लापता होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


इटावा निवासी शीवेंद्र कई सालों से सेक्टर चार में पिता गोविंद सिंह और मां के साथ रह रहा था। वह खुद क्षेत्र में ही स्थित क्षितिज कॉम्पलेक्स में सुरक्षागार्ड की नौकरी करता था और उसके पिता भी शहर के दूसरे शॉपिंग मॉल में सिक्योरिटी गार्ड हैं। पिछले करीब छह-सात दिनों से शीवेंद्र ड्यूटी नहीं जा रहा था। परिजन भी उसे तलाश रहे थे। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे कॉम्पलेक्स कर्मियों ने बदबू फैलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव करीब तीन-चार दिन पुराना होने की आशंका जता रही है। पुलिस की शुरुआती छानबीन में पता चला कि बीते कुछ दिनों से शीवेंद्र और उसके पिता के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। इसकी वजह से वह माता-पिता से अलग किराये पर रह रहा था।
विज्ञापन



पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा। फिलहाल मामले में छानबीन की जा रही है। अभी तक परिजनों ने किसी तरह का आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्वतंत्र कुमार सिंह, एसीपी इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed