फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dead body of IT company manager found hanging on a tree

Ghaziabad News: पेड़ पर लटका मिला आईटी कंपनी के प्रबंधक का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Dead body of IT company manager found hanging on a tree
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-8 स्थित वसुंधरा फार्म के पास बृहस्पतिवार सुबह आईटी कंपनी के प्रबंधक संदीप का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। संदीप सुबह पांच बजे घर से बिना बताए निकले थे। राहगीरों ने पेड़ से शव लटका देख सूचना पुलिस को दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


मूलरूप से मेरठ के सरधना ग्राम सलावा के रहने वाले संदीप अपनी बेटी और पत्नी के साथ स्वर्ण गंगा अपार्टमेंट में किराए पर रहते थे। करीब नौ साल पहले उनकी शादी हुई थी। वह गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में प्रबंधक थे। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि वसुंधरा सेक्टर आठ में वसुंधरा फार्म के पास युवक का शव पेड़ से लटका है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। जेब में रखे मोबाइल और कागजातों से शव की शिनाख्त संदीप के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि आत्महत्या के सही कारणों का पता किया जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि गृहक्लेश के कारण वह परेशान था। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed