{"_id":"6497acb01383f29e74071bff","slug":"dead-bodies-of-constable-couple-rajesh-called-brother-in-law-and-brother-before-commit-suicide-in-ghaziabad-2023-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिपाही दंपती के शव मिले: सालभर पहले लव मैरिज, अब दोनों ने दी जान, राजेश ने फोन पर कहा-मैं भी मीनाक्षी के पास..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही दंपती के शव मिले: सालभर पहले लव मैरिज, अब दोनों ने दी जान, राजेश ने फोन पर कहा-मैं भी मीनाक्षी के पास..
Sun, 25 Jun 2023 11:15 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:15 AM IST
सार
गाजियाबाद से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां फ्लैट में सिपाही दंपती के शव मिले हैं। दोनों ने खुदकुशी की है। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से इतनी जानकारी जरूर मिली है कि दोनों के बीच विवाद हुआ था, लेकिन बाद में यह निपट गया था।
विज्ञापन
constable couple
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक फ्लैट में रहने वाले सिपाही दंपती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना आकाश विहार कॉलोनी में शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। जानकारी मिली है कि महिला ने जहर खाकर जान दी। जबकि सिपाही का शव फंदे से लटका मिला है।
पुलिस ने बताया कि रामपुर में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही राजेश (26) का शव फंदे से लटकता मिला है, जबिक मेरठ में तैनात सीआरपीएफ की सिपाही उसकी पत्नी मीनाक्षी (35) का शव बिस्तर पर मिला है।
सीआरपीएफ की सिपाही मीनाक्षी के मुंह से झाग निकल रहे थे। पड़ोसियों के अनुसार, फंदा लगाने से पहले सिपाही राजेश ने चिल्लाकर कहा था कि मीनाक्षी ने जहर खा लिया है। उसे कोई डॉक्टर के पास लेकर जाओ। माना जा रहा है कि पहले मीनाक्षी ने जान दी। उसकी मौत के बाद राजेश ने खुदकुशी की।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच विवाद हुआ था, लेकिन बाद में यह मामला सुलझ गया था। राजेश मूल रूप से बागपत के बरनावा का रहने वाला था। जबकि मीनाक्षी मुजफ्फरनगर के शाहपुर की रहने वाली थी।

दोनों ने सालभर पहले ही प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही फ्लैट में रहने के लिए आए थे। मीनाक्षी की तबीयत खराब थी। उसका दिल्ली में उपचार चल रहा था। राजेश उसकी देखभाल के लिए छुट्टी लेकर आया था।
बताया जा रहा है कि राजेश ने यह फ्लैट दो साल पहले खरीदा था। राजेश के भाई जानी की शादी मीनाक्षी की बहन से हुई थी। इसके बाद राजेश और मीनाक्षी में प्रेम संबंध हो गए। बाद में दोनों ने परिवार की रजामंदी से शादी कर ली थी।
मैं भी मीनाक्षी के पास जा रहा हूं
राजेश ने खुदकुशी करने से पहले साले अजयवीर और भाई को फोन कर मीनाक्षी की मौत की जानकारी दी। अजयवीर ने बताया कि शुक्रवार को दोनों के बीच परिवार नियोजन को लेकर कुछ नोकझोंक हुई थी, लेकिन यह थोड़ी देर की ही थी।

शनिवार को भी दोनों से उन्होंने फोन पर बात की थी। दोनों ठीक से बात कर रहे थे। राजेश ने अपने भाई से फोन पर कहा कि मेरा घर बर्बाद हो गया है। मैं भी मीनाक्षी के पास जा रहा हूं। यह कहकर राजेश ने फोन काट दिया।
एसीपी अंकुर विहार विवेक सिंह का कहना है कि दोनों की मौत के पीछे के कारणों की सही जानकारी नहीं हो पाई है। प्राथिमक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच विवाद था। दोनों के फोन को कब्जे में ले लिया है। जांच की जा रही है।