फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   data was recorded every family in the National Population Register

हर परिवार का डाटा दर्ज हुआ नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर में

Sat, 04 Mar 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 04 Mar 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
data was recorded every family in the National Population Register
data - फोटो : demo pic

विज्ञापन

देश के हर व्यक्ति का नाम नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर में दर्ज होगा। इसके लिए नगर निगम ने शहर के 18 लाख लोगों का ब्यौरा जुटा लिया है। राष्ट्रीय स्तर पर डेटाबेस तैयार करने के लिए की जा रही इस प्रक्रिया का 99 फीसदी काम पूरा हो चुका है। निगम ने डाटा कलेक्ट कर प्रशासन को भेज दिया है।

शहरी क्षेत्र में नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) के लिए फील्ड सर्वे कर डाटा कलेक्ट करने की जिम्मेदारी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों को सौंपा गया है। गांवों में यह जिम्मेदारी ग्राम पंचायत पर है। नगर निगम ने सभी जोन में की कालोनियों में वर्ष 2016 में ही इसका काम शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


नगर निगम के उप नगरायुक्त अरुण कुमार गुप्त का कहना है कि फील्ड सर्वे का काम पूरा हो चुका है। अब कलेक्ट किया गया डाटा प्रशासन को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस डेटा बेस में डेमोग्राफिक कंटेट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें नाम, पता, उम्र, भवन स्वामी से नाते-रिश्ते की डिटेल के साथ-साथ शिक्षा की जानकारी भी होगी। उन्होंने बताया कि एनपीआर में हर रेजिडेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।
...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed