फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   dasna ambulance delivery

Ghaziabad News: 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, रास्ते में कराया सुरक्षित प्रसव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
dasna ambulance delivery
प्रसव पीड़ा बढ़ने पर रास्ते में रोकनी पड़ी एंबुलेंस, ईएमटी ने कराया सुरक्षित प्रसव
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर 

गाजियाबाद। डासना गांव की गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा की मदद ली। एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना ले जाते समय रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इस पर एंबुलेंस को रास्ते में रोककर ईएमटी ने सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा और नवजात को सीएचसी डासना में सुरक्षित भर्ती कराया गया।

राजापुर क्षेत्र के डासना गांव निवासी संजू कुमार की पत्नी सपना को शनिवार सुबह करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उनके भाई अंकित ने तत्काल निशुल्क 108 एंबुलेंस सेवा पर फोन किया। सूचना मिलते ही ईएमटी संजीव और एंबुलेंस चालक दल सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों ने गर्भवती महिला को एंबुलेंस में शिफ्ट किया और सीएचसी डासना के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


रास्ते में सपना की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। स्थिति को देखते हुए चालक ने एंबुलेंस को सुरक्षित स्थान पर रोका। ईएमटी संजीव ने सूझबूझ दिखाते हुए एंबुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। सपना ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद ईआरसीपी के चिकित्सक डॉ. रस्तोगी की सलाह के अनुसार जच्चा के स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई और नवजात बच्ची का सक्शन किया गया। फिर दोनों को सीएचसी डासना पहुंचाकर सुरक्षित भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसव के दौरान एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ की लोगों ने सराहना की। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस कर्मचारियों को जनसेवा का कार्य इसी तरह जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।


108 और 102 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी मोहित कुमार और प्रोग्राम मैनेजर शेखर कुमार जिले में एंबुलेंस सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि आपात स्थिति में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए टीम पूरी तत्परता से काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed