{"_id":"578547a64f1c1b1b0813ea12","slug":"dashmesh-garden-planted-on-the-madrasa-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशमेश वाटिका पर मदरसे का बोर्ड लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशमेश वाटिका पर मदरसे का बोर्ड लगाया
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 13 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्थला के सामने जीटी रोड से सटी जमीन दशमेश वाटिका को दिए जाने के बाद इस पर अब मदरसे का बोर्ड लगा दिया गया। सिख समाज के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मंगलवार को महापौर अशु वर्मा से शिकायत की। महापौर ने अफसरों को फोन किया तो तत्काल बोर्ड को हटाया गया।
सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पदाधिकारी बाबा सुच्चा सिंह का आरोप है कि कुछ भूमाफिया इस जमीन को कब्जाना चाहते हैं। उन्होंने इसमें एक पार्षद की मिलीभगत का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि कोर्ट के स्टे ऑर्डर के बावजूद कुछ लोगों ने यहां जबरन एक गेट का निर्माण करा दिया।
लोगों को गुमराह करने के लिए हाल ही में बनाए गए इस गेट पर सन् 2005 लिखा गया है। कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर यहां पौधारोपण कर दिया गया है। अब इस जमीन पर एक दूसरा रास्ता बनाकर कब्जा किया जा रहा है।
विज्ञापन
बाबा सुच्चा सिंह का कहना है कि बुधवार तक निगम ने दशमेश वाटिका के सौंदर्यीकरण या चारदीवारी का काम शुरू न कराया तो वह 14 जुलाई से निगम पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।